वडोदरा-अटलादरा, गुजरात: भारत की आध्यात्मिक विरासत, मानवीय मूल्य एवं मूल्यनिष्ठ नेतृत्व के द्वारा समाज को सकारात्मक संदेश देने के उद्देश्य से – ”भारत दि लाइट हाउस” विषय पर विशेष कार्यक्रम के अंतर्गत गुजरात संस्कारी नगरी बड़ौदा में राजयोगिनी शिवानी दीदी जी का आगमन हुआ । आदरणीय भारती दीदी, शिवानी दीदी जी एवं सभी वरिष्ठ बहनों के वरद हस्तो से ब्रह्माकुमारीज़ अटलादरा सेवाकेंद्र में सांसद श्री डॉ. हेमांग जोशी जी का भाजपा युवा मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के उपलक्ष्य में सम्मान किया गया। इस सम्मान कार्यक्रम में डॉ. हेमांग जोशी की धर्म पत्नी डॉ. मेघना जोशी भी उपस्थित रही।
इस सम्मान कार्यक्रम में गुजरात जोन की इंचार्ज – आदरणीय भारती दीदी जी , आंबावाड़ी सबजोन इंचार्ज – आदरणीय शारदा दीदी जी , मेहसाणा सबजोन इंचार्ज – आदरणीय सरला दीदी जी,मणिनगर सबजोन इंचार्ज – आदरणीय नेहा दीदी जी, अटलादरा सेवाकेंद्र संचालिका – बीके डॉ अरुणा बहन,अटलादरा सेवाकेंद्र सह संचालिका – बीके पूनम बहन तथा सभी वरिष्ठ बहनों ने उपस्थित रह कर सांसद श्री डॉ हेमांग जोशी को उनकी इस उन्नति के लिए दिल की दुवाओं के साथ बहुत बहुत शुभकामनाएं दी।

शिवानी दीदी जी नी डॉ.हेमांग जोशी को संबोधित करते हुए कहां की दुनिया में अभी बहुत ही हलचल का समय चल रहा है और परमात्मा ने कहा है कि यह हलचल एक नई शुरुआत का समय है और आप का भाग्य है कि ड्रामा में परमात्मा ने आपको निमित बनाया है ऐसे समय पर राष्ट्र की सेवा के लिए। ग्लोबल सम्मिट के लिए माउंट आबू मधुबन में आनेका भी निमंत्रण दिया और बहुत बहुत शुभकामनाएं भी दी।

डॉ हेमांग जोशी जी ने अपनी शुभकामनाएं व्यक्त करते हुए कहां कि में बहुत ही भाग्यशाली हु कि भारती दीदी जी, शिवानी दीदी जी से एवं इतनी सारी राजयोगी तपस्वी बहनों से केवल सम्मान नहीं बल्कि बहुत सारा आशीर्वाद मिला है और कहा की परमात्मा की शक्तियां हमेशा हमारे साथ ही होती है बस हमे सिर्फ उसे महसूस करने की जरूरत होती है। जैसे पूरे देश वासियों का जो संकल्प है विकसित भारत का उसे हम जरूर पूरा करेंगे और नरेंद्र मोदी जी हमेशा कहते है we will do it.
सम्मान कार्यक्रम के बाद सभी मंचस्त महानुभावों ने सेवाकेंद्र में बने हुए नई भंडारे का अवलोकन भी किया।
Photos & Videos Link https://drive.google.com/drive/folders/1r8zyyXbLI7vNcYTKqs21vQJ8gAEUrn_S?usp=sharing





