झोझूकलां: ”महिला समृद्धि के लिए निवेश, विकास की नई गति में प्रवेश” विषय पर आयोजित सेमिनार

0
48

झोझूकलां (हरियाणा): महिला महाविद्यालय झोझूकलां में विश्व युवक केंद्र नई दिल्ली एवं ग्रामीण विकास मंडल के संयुक्त तत्वावधान में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस 2024 थीम ”महिला समृद्धि के लिए निवेश, विकास की नई गति में प्रवेश” विषय पर आयोजित सेमिनार में झोझूकलां-कादमा क्षेत्रीय संचलिका राजयोगिनी ब्रह्माकुमारी वसुधा बहन को बतौर विशिष्ट अतिथि आमंत्रित किया गया। सेमिनार में ब्रह्माकुमारी वसुधा बहन ने कहा कि महिला की समृद्धि आध्यात्मिकता में निहितहै आध्यात्मिक व मानवीय मूल्यों से सशक्त महिला ही विकास की नई गति दे सकते हैं। 

इस अवसर पर महिला थीम पर आधारित पेंटिंग एवं भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया विजेता छात्राओं को पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया गया।

इस मौके पर जिला महिला एवं बाल विकास परियोजना अधिकारी गीता सहारण, जिला पार्षद निशा, मेडिकल ऑफिसर पूजा मान, पंचायत समिति सदस्य कविता महिला विंग कोऑर्डिनेटर प्रोफेसर शर्मिला आदि ने विचार रखें। जिला महिला एवं बाल विकास अधिकारी गीता सहारण जिला पार्षद  निशा ने ब्रह्माकुमारी वसुधा बहन को स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया। कार्यक्रम का शुभारंभ ब्रह्माकुमारी वसुधा बहन सहित सभी अतिथि गणों ने दीप प्रज्वलन कर किया।

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें