बाढ़ : प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय बाढ़ सेवा केन्द्र में धूमधाम से मनाया गया शिवरात्रि

0
46

बाढ़,बिहार: प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय बाढ़ सेवा केन्द्र में धूमधाम से मनाया गया शिवरात्रि । क्षेत्र प्रभारी बी०के० ज्योति दीदी की मौजूदगी में त्रिमूति शिव जयंती कार्यक्रम आयोजित किया गया। अगवानपुर कृषि विज्ञान केंद्र साइंटिस्ट रीता सिंह , बाढ़  नगर परिषद सभापति संजय कुमार, हुडको के वाइस चेयरमैन डॉक्टर सियाराम सिंह ने द्वीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम का विधिवत उद्घाटन किया, उन्होंने सभी का अभिनंदन स्वीकार करते हुए कहा शिव अर्थात् परमात्मा की सर्व धर्मों में मान्यता है, सभी धर्म वाले शिव ज्योति बिंदु को भिन्न- भिन्न नामों से पुकारते हैं। वरिष्ठ राजयोग शिक्षिका बी०के० ज्योति दीदी ने कहा कि एक शिव की याद से ही संसार में स्थाई शांति संभव है। इस कार्यक्रम में बाढ़ जनता भी हिस्सा लेकर कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई। कार्यक्रम में छोटी बच्चियों मनमोहक नृत्य पेश कर दर्शकों का मन जीत लिया। कार्यक्रम के अंत में बाढ़ सेवा केंद्र के बी ० के० विपिन भाई सभी अतिथियों का धन्यवाद ज्ञापन किया।

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें