मुख पृष्ठआजादी के अमृत महोत्सव से स्वर्णिम भारत की ओरकामठी: ब्रह्मा कुमारी विद्यालय में महाशिवरात्रि और आतंरराष्ट्रीय महिला दिवस कार्यक्रम का...

कामठी: ब्रह्मा कुमारी विद्यालय में महाशिवरात्रि और आतंरराष्ट्रीय महिला दिवस कार्यक्रम का आयोजन हुआ

शिव बिन अधुरी हैं शक्ती- शक्ती बिन पुरे न शिव – बी के प्रेमलता दीदी

कामठी:,महाराष्ट्र:

प्रजापिता ब्रह्माकुमारी विश्वविद्यालय शाखा  रनाला कामठी मे महाशिवरात्री पर्व पर आयोजन किया गया| महाशिवरात्री पर्व का आध्यात्मिक रहस्य बताते हुए रात्री शब्द तमोप्रधानता, पाप, अज्ञानता, विकारो का सूचक है  जब सारे सृष्टी पर अज्ञान का अंधकार छाया हुआ है तब परमात्मा  शिव ईश्वरीय ज्ञान और राजयोग की शिक्षा द्वारा मनुष्य आत्माओं में जागृती पैदा करते है | पवित्र और निर्वेकारी बनाने का कर्तव्य करते है जिसकी याद मे भक्तजन रात्री जागरण करते हैं  सच्चे शिवप्रेमी भक्त जनों का कर्तव्य है कि वह सच्चा व्रत धारण कर शिव की कृपा प्राप्त करे| क्योकी शिव भोलानाथ हैं और वह जल्द प्रसन्न होते है ऐसा मानना है कहते है  की शिव बिन अधुरी है शक्ती शक्ती बिन पुरे न शिव एसे उद्गार सेवा केंद्र संचालिका ब्रह्मकुमारी प्रेमलाता दीदीने सभी को सुनाये साथ ही आंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर अपने उद्बोधन मे कहा की स्वयं महिलाओ को भी स्वयं के प्रति सकारात्मक, आशावादी रहते हुए हिम्मत, दृढता से समय के साथ आगे बढने की आवश्यकता आहे| परमात्मा द्वारा दिये गये ज्ञान और योग द्वारा अपने शक्तियो को जागृत करना है | आत्मा के सकारात्मक गुण जैसे शांती, प्रेम, पवित्रता, शक्ती आदी का विकास करना है| तभी सकारात्मक परिवर्तन द्वारासशक्तीकरण हो पायेगा ऐसा मार्गदर्शन सभी को किया और महिला दिवस के बधाई| कार्यक्रम मे छोटी छोटी बच्चीयों  ने नृत्य की प्रस्तुती दि| सभी अतिथीयों ने दीप प्रज्वलन किया| कार्यक्रम के बाद परमात्मा के अवतरण का यादगार ध्वजारोहण किया |कार्यक्रम मे पंचायत समिती सभापती कु. दिशा ताई चणकापुरे ने भी अपने विचार रख शुभकामनाये दीं | कार्यक्रम में प्रमुख रूप से पूर्व आमदार श्री देवरावजी रडके, पूर्व सभापती श्री सेवकजी ऊईके ,माजी उपसभापती सौ विमलताई साबळे, उपसरपंच अंकीता तळेकर, वैशाली डोनेकर, पोलीस उपनिरीक्षक कल्पना कटारे आदि गनमान्य नागरिक बडी संख्या मे उपस्थित थे|

RELATED ARTICLES

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Most Popular

Recent Comments