पतरातू: ब्रह्माकुमारीज में महाशिवरात्रि का सत्य रहस्य जाना- जिला पर्षाद राजा राम प्रजापति

0
140

पतरातू .झारखण्ड। प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय/राजयोग मेडिटेशन सेवाकेंद्र,बी4,रोड नंबर 8 , पतरातू द्वारा “88 वीं त्रिमूर्ति शिव जयंती महोत्सव/महाशिवरात्रि महोत्सव का उद्घाटन दीप प्रज्वलित मुख्य अतिथि जिला पार्षद राजाराम प्रजापति,भाजपा जिला अध्यक्ष प्रवीण मेहता ,मुखीया किशोरी कुमार महतो, योगेश दांगी, बलराम महतो,सतीश मोहन मिश्रा, अशोक सोनी, पंकज गुप्ता,अनिता चैन , ब्रह्माकुमारी रोशनी, ब्रह्माकुमारी रीना,बीके रामदेव ने किया।

राजाराम प्रजापति ने कहा महाशिवरात्रि का पर्व बाबा भोलेनाथ का पर्व आस्था श्रद्धा का पर्व है हमें उन्हें निरंतर याद करके हर कार्य करना चाहिए उनसे सदा जुड़े रहना चाहिए। ब्रह्माकुमारी मुख्यालय माउंट जाने का विचार व्यक्त किये।

सेवाकेंद्र संचालिका ब्रह्माकुमारी रोशनी बहन ने परमात्मा पिता का सत्य ज्ञान देते हुए कहा परमात्मा शिव सृष्टि पर आ चुके हैं और उन्हें ज्ञान देते हुए 88 वर्ष पूर्ण हो चुके हैं परमात्मा राम राज्य ला  रहे हैं राम राज्य में जाने के लिए राजयोग मेडिटेशन की पढ़ाई हर एक को अवश्य करना चाहिए।

ब्रह्माकुमारी रीना ने शिवरात्रि पर शुभकामना देते हुए कहीं कि परमात्मा शिव अज्ञानता के घोर पाप की रात्रि में अवतरित होकर समस्त मनुष्यात्माओं को पांच विकारों से निकालते हैं और राजयोग की पढ़ाई से मनुष्य से देवता बना रहे हैं।

बीके रामदेव ने संस्था का परिचय देते हुए सभी अतिथियों का स्वागत करते हुए उन्हें सम्मानित किया और अंतरराष्ट्रीय मुख्यालय माउंट आबू आने का निमंत्रण दिया बीके रामदेव ने कहा आप कलयुग के बाद पुनः सतयुग आने वाला है सतयुग स्थापना का कार्य पिछले 88 वर्षों से चल रहा है अब 2036 तक स्वर्णिम भारत सतयुग भारत बनने वाला है परमात्मा शिव के सानिध्य में यह कार्य महान कर्तव्य चल रहा है।

सभी अतिथि गण शिवलिंग पर पुष्प अर्पित  कर शिव बाबा का आरती किया शिव और शंकर में अंतर का झांकी प्रस्तुत कर शिवबाबा का सत्य ज्ञान दिया गया‌।शिव झंडा रोहण कर सभी ने प्रतिज्ञा किया बाबा पर फूल अर्पित क्या सभी को भोलेनाथ का प्रसाद देते हुए वरदान कार्ड देते हुए सैकड़ों लोगों ने भाग लिया। कार्यक्रम का समापन हुआ।

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें