मुख पृष्ठआजादी के अमृत महोत्सव से स्वर्णिम भारत की ओरअमलनेर : राजयोगिनी ब्रह्माकुमारी संतोष दीदी जी द्वारा शांति सरोवर का...

अमलनेर : राजयोगिनी ब्रह्माकुमारी संतोष दीदी जी द्वारा शांति सरोवर का भूमिपूजन

ब्रह्माकुमारी का शांति सरोवर राजयोग अध्ययन केंद्र क्षेत्र में सार्वभौमिक शांति का माहौल तैयार करेगाराजयोगिनी ब्रह्माकुमारी संतोष दीदी जी

अमलनेर,महाराष्ट्र :प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय द्वारा वैश्विक स्तर पर वैश्विक समरसता के लिए प्रयास किये जा रहे हैं, वहीं स्थानीय अमलनेर सेवाकेंद्र के माध्यम से नियोजित शांति सरोवर राजयोग केंद्र के माध्यम से वैश्विक शांति का प्रसार होगा. ऐसा विश्वास राजयोगिनी ब्रह्माकुमारी संतोष दीदीजी, संयुक्त मुख्य प्रशासिका, ब्रह्माकुमारीज् माऊंट आबू ने व्यक्त किया |  वें जलगांव महाराष्ट्र स्थित ब्रह्माकुमारीज अमलनेर के नए देवस्थान शांति सरोवर के भूमिपूजन समारोह में बोल रहे थे |

गलवाडे रोड स्थित नए राजयोग सेवास्थान का भूमिपूजन किया गया। उन्होंने समाज में बदलाव के साथ-साथ समाज को नशा मुक्ति, व्यसन मुक्ति और विकारमुक्त बनाने के लिए क्षेत्र में अमलनेर सेवा केंद्र के माध्यम से किए जा रहे विशेष प्रयासों की सराहना की। उन्होंने यह भी कहा कि क्षेत्र के शांतिपूर्ण एवं प्राकृतिक एवं आध्यात्मिक वातावरण में साधकों द्वारा राजयोग का अभ्यास अधिक प्रभावी एवं कुशलतापूर्वक किया जा सकता है।

स्वागत संबोधन तथा प्रास्ताविक करतें हुए, अमलनेर ब्रह्माकुमारीज् प्रभारी ब्रह्माकुमारी विद्या बहन ने बताया कि अमलनेर क्षेत्र में यह नया सेवाकेंद्र परिसर में मूल्यनिष्ठ  समाज बनाने के लिए और अधिक कार्यक्रमों और गतिविधियों को लागू करने में मदद करेगा।  

जलगांव उपक्षेत्रिय निदेर्शिका ब्रह्माकुमारी मिनाक्षीदीदी ने इस अवसर पर आशीर्वचन दिए , इसके पूर्व नए सेवास्थान का भूमिपूजन ब्रह्माकुमारी संतोष दीदी जी, सह-मुख्य प्रशासक, ब्रह्माकुमारी माउंट आबू,  मिनाक्षीदीदी, उप-क्षेत्रीय निर्देशिका, जलगांव के शुभकरकमलों द्वारा किया गया |  इस अवसरपर मंचपर बी.के. मीरादीदी, बी.के. विद्यादीदी, निदेशक, अमलनेर सेवाकेंद्र, डाॅ. बी.एस. पाटिल, पूर्व विधायक, अमलनेर, श्रीमती स्मिता वाघ, पूर्व विधायक, अमलनेर, डाॅ. अनिल शिंदे, कार्यकारी अध्यक्ष श्री. मंडल, श्री. बजरंग अग्रवाल,उद्यमी, बी.के. सुरेश भाई, बी.के. मधुकरभाईजी, वरिष्ठ राजयोगी, डाॅ. सोमनाथ वडनेरे, जलगांव, महाराष्ट्र मीडिया प्रमुख, मीडिया विंग ब्रह्माकुमारीज माउंट आबू, धीरजभाई सोनी, उद्यमी, जलगांव आदियों की प्रमुख उपस्थिती रही | कु. साक्षी ने स्वागत नृत्य किया। मंच का संचालन बीके रूपाली बहन अजमेर ने किया तथा बी.के. हरिश्चंद्र भाई ने आभार व्यक्त किया।

RELATED ARTICLES

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Most Popular

Recent Comments