मंदीदीप,मध्य प्रदेश। हिंदू उत्सव समिति मंडीदीप द्वारा आयोजित विशाल दशहरा समारोह में ब्रह्मा कुमारीज बहनों का सम्मान किया गया | लाखों की संख्या में उपस्थित जनमानस के बीच विशाल भव्य स्टेज पर चैतन्य नौ देवियों की झांकी आकर्षण का केंद्र थी |
दशहरा समारोह में ब्रह्मा कुमारीज के बाल कलाकारों द्वारा सुंदर श्री कृष्ण लीला का मंचन किया गया |
इसके पूर्व नगर में नवरात्रि के पावन पर्व पर नौ देवियों की चैतन्य झांकी लगाई गई जिसे देखने के लिए प्रतिदिन देर रात तक श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा | प्रतिदिन श्री कृष्ण लीला का मंचन भी किया गया |
दशहरा चल समारोह में भी ब्रह्मा कुमारीज की चैतन्य देवियों की झांकी को नगर भ्रमण के दौरान नगर वासियों ने विभिन्न स्थानों पर सम्मानित किया एवं पूजा अर्चना की |
दशहरा समारोह के विशाल मंच पर तब नजारा बहुत अद्भुत एवं आध्यात्मिक हो गया जब समारोह में उपस्थित लाखों लोगों की उपस्थिति में, विधायक, नगर पालिका अध्यक्ष एवं नगर के सभी गणमान्य व्यक्तियों की मौजूदगी में केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री भारत सरकार, श्री शिवराज सिंह चौहान जी नें मंच पर पहुंचकर चैतन्य देवियों किसकी पूजा अर्चना की एवं सभी कलाकारों का सम्मान किया | बता दें कि शिवराज सिंह चौहान जी इसी क्षेत्र से सांसद हैं |
इस दौरान ब्रह्माकुमारीज ब्लेसिंग हाउस भोपाल प्रभारी बी के डॉ रीना, ब्रह्माकुमारीज मंडीदीप प्रभारी बी के मंजू एवं ब्रह्माकुमारीज के सैकड़ों सदस्य भी उपस्थित थे | इस दौरान शिवराज सिंह चौहान ने ब्रह्मा कुमारीज के साथ अपने आत्मीय संबंधों का जिक्र किया एवं ब्रह्मा कुमारीज द्वारा किए गए जा रहे हमेशा सहयोग देने का भरोसा दिलाया |



