मुख पृष्ठआजादी के अमृत महोत्सव से स्वर्णिम भारत की ओरपुणे:महाशिवरात्रि पर ब्रह्माकुमारीज़ द्वारा शिव भक्तों को आकर्षित करने के लिए 551...

पुणे:महाशिवरात्रि पर ब्रह्माकुमारीज़ द्वारा शिव भक्तों को आकर्षित करने के लिए 551 नारियल से बना शिवलिंग

पुणे, महाराष्ट्र: ब्रह्माकुमारीज रविवार पेठ शाखा ने महाशिवरात्रि के अवसर पर शहर में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किये. 7 मार्च से 10 मार्च  तक 2024 शिवदर्शन एवं राजयोग प्रदर्शनी सेवा बड़े ही हर्षोल्लास और धूम धाम से मनाई. आकर्षण का मुख्य केंद्र रहा नारियल से बना शिवलिंग जो 551 नारियल से सेंटर के दीदीजी और भाई बहनों ने मिलकर बनाया| सहस्त्र जोर्तिलिंग दर्शन और प्रोजेक्टर शो द्वारा शिव भक्तों को परमपिता शिव परमात्मा का अवतरण और शिवरात्री का रहस्य दिखाया गया . राजयोग की अनुभूति हजारो शिव भक्तों को परमात्मा का संदेश मिला.

ब्रह्माकुमारीज पुणे रविवार पेठ शाखा ने महाशिवरात्रि के अवसर पर शहर में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किये. 

पुणे शहर हरिहरेश्वर  शिव मंदिर में मानव जीवन दिव्यीकरण आध्यात्मिक प्रदर्शनी का भी आयोजन किया गया, जिसमें स्वयं की वास्तविक पहचान, परमात्मा के दिव्य कर्तव्य, सृष्टि चक्र का रहस्य, मृत्यु के बाद क्या? मृत्यु से पहले क्या होता है जैसे विभिन्न आध्यात्मिक रहस्यों को समझाया गया है। ब्रह्माकुमारी रोहिणी दीदी ने राजयोग की अनुभूति भी करायी। इस अवसर पर आयोजकों ने नागरिकों से यह भी अपील की कि उन्हें पुणे रविवार पेठ शाखा में राजयोग की शिक्षा निःशुल्क मिलेगी।सभी शिव भक्तों को परमपिता शिव परमात्मा का संदेश मिला़|

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments