अम्बिकापुरः राजयोगिनी जानकी दादी जी का चौथी पुण्यस्मृति दिवस वैश्विक आध्यात्मिक जागृति दिवस के रूप में मनाया गया

0
392

अम्बिकापुर,छत्तीसगढ़: प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरी विश्व विद्यालय नव विश्व भवन चोपड़ापारा में ब्रह्माकुमारीज़ संस्थान की पूर्व मुख्य प्रशासिका राजयोगिनी जानकी दादी जी का चौथी पुण्यस्मृति दिवस वैश्विक आध्यात्मिक जागृति दिवस के रूप में मनाया गया।
सरगुजा संभाग की सेवाकेन्द्र संचालिका ब्रह्माकुमारी विद्या दीदी दादी जानकी जी की विशेषताएं सुनाते हुये कहा कि दादी जी राजयोग के नित्य अभ्यास और प्रभु चिन्तन के बल से अद्भुत चमत्कारी संकल्प शक्ति प्राप्त की थी, जिस संकल्प शक्ति के प्रयोग से ही विदेशों में आध्यात्मिक ज्ञान का बीज बोया। लोगों के अन्दर भी परमात्म प्यार का अलग जगाकर प्रभु प्रेमी बना दिया। उन्होंने संकल्प शक्ति के बल से सैकड़ो की सभा को भी अलौकिक सुखद, डीप साइलेंस की अनुभूति कराने की अद्भुत महारत प्राप्त की थी।  इसीलिये दादी जी को मोस्ट स्टेबल इन द् माइंड वर्ल्ड की उपाधि से भी सम्मानित किया गया था।  आगे उन्होंने और बताया कि दादी जी आध्यात्मिक ज्ञान को अपने जीवन में बहुत गहराई से अपनायी थी जिसके वजह से ही दादी जी किसी भी प्रकार की परिस्थितियों में विचलित नहीं होती थी बल्कि सदैव खुश मिजाज चेहरे  और उमंग उत्साह से समाज के कल्याण अर्थ तत्पर रहती थी। ऐसी शिक्षाप्रद शिक्षाओं को जीवन में धारण करना ही दादी जी के प्रति सच्ची श्रद्धाजंलि अर्पित करनी होगा।
तत्पश्चात् दादी जी के निमित्त भोग लगाया गया और सरगुजा संभाग की सेवाकेन्द संचालिक विद्या दीदी और ब्रह्माकुमारी बहनों के द्वारा दादी जी के छायाचित्र पर माल्यार्पण कर भावपूर्ण श्रद्धाजंलि अर्पित किया गया।
ब्रह्माकुमारीज़ संस्थान से जुडे़ लगभग 200 भाई- बहनों ने दादी जी के शिक्षाओं को अपने जीवन में धारण करने की प्रतिज्ञा की ।और सुबह से मौन में रहकर दादी जी को श्रद्धांजलि अर्पित किया।

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें