डोंबिवली : गुडी पाडवा निम्मित्त भव्य दिव्य नव वर्ष स्वागतयात्रा में “होलिस्टिक वेलनेस” का मॉडल बना आकर्षण का केंद्र

0
268

डोंबिवली,महाराष्ट्र:   डोंबिवली शहर के सुप्रसिद्ध मंदिर गणेश मंदिर के अध्यक्षता में पिछले २६ वर्ष  से गुडी पाडवा के दिन भव्य ’नव वर्ष स्वागतयात्रा’ का आयोजन किया जाता हैं। जिसमें स्कुल, कॉलेज, कंपनी, नगर सेवक, समाज सेवक, तथा धार्मिक संस्थायें पुरे उमंग उल्लास से सहभागी होकर, एकता का प्रतिक प्रदर्शीत करते हैं। इस वर्ष भी नव वर्ष के उपलक्ष में भव्य दिव्य शोभायात्रा का आयोजन किया गया। जिनमें ब्रह्माकुमारी संस्था को भी निमंत्रीत किया गया था। जिसमें डोंबिवली शहर के नामीग्रामी 100 से भी अधिक संस्थाये जैसे सामाजिक, शैक्षणिक, धार्मिक इ. को निमंत्रीत किया गया था।

आ. शकु दीदीजी (संचालिका – डोम्बिवली एवं अतिरिक्त निर्देशिका मुंबई घाटकोपर उपक्षेत्र) के मार्गदर्शन में डोंबिवली सेवाकेंद्र की ओर से खास “होलिस्टिक वैलनेस” इस प्रोजेक्ट के संबधित सुंदर मॉडल बनाया गया।  शारीरिक स्वास्थ्य के साथ साथ, मानसिक स्वास्थ्य की आज के समय में बहुत आवश्यकता है I दोनों में संतुलन होगा तब ही मनुष्य सुख शांति का जीवन अनुभव कर सकते है यह संदेश दिया गया तथा शांति का वायब्रेशन लोगो तक फैलाते हुए शोभा यात्रा में शामिल हुए |

 शोभायात्रा में ब्रह्माकुमारी संस्था से 80 से 90 भाई बहनो ने हाथ में बाबा का झंडा, पॉजिटिव हेल्थ स्लोगन , बॅनर आदि पकडे हुए सहभागी हुए और साथ बाबा का संदेश जन जन तक पहुचाया। शोभायात्रा में  मा. केबिनेट मंत्री श्री रविन्द्र चव्हाण जी,   मा. खासदार –  डॉ. श्रीकांत शिंदे जी,  झी मराठी चैनल के सुप्रसिद्ध सीरियल के कलाकार पहुंचे थे, जिसमे राकेश बापट, वल्लरी विराज, भूमिजा पाटिल, सानिका काशीकर उपस्थित रहे। डोंबिवली सेवाकेन्द्र की ओर से राजयोग शिक्षीका ब्र. कु. तेजा बहन, ब्र. कु. संगीता बहन शामिल हुए।  शोभायात्रा में लाखो लोग सहभागी हुए। नगरसेविका सौ. मनीषा धात्रक, नगरसेवक शैलेश धात्रक तथा अन्य नगर महानुभावों की ओर से सभी का  भव्य दिव्य स्वागत किया गया | साथ साथ बीच में अतिथी गणों का फूलो की वर्षा से भव्य दिव्य स्वागत किया जा रहा था। यह शोभायात्रा की शुरूवात डोंबिवली पश्चिम भागशाला ग्राउंड से लेकर डोंबिवली पूर्व में गणेश मंदिर में शोभायात्रा का समापन किया गया।

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें