हरिद्वार: आध्यात्मिक सशक्तिकरण द्वारा स्वच्छ और स्वस्थ समाज विषयक संगोष्ठी को ब्रह्माकुमारी संस्था की अतिरिक्त मुख्य प्रशासिका जयंती दीदी ने किया सम्बोधित

0
333

हरिद्वार,हरियाणा: प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय हरिद्वार द्वारा  अनुभूतिधाम में आध्यात्मिक सशक्तिकरण द्वारा स्वच्छ और स्वस्थ समाज के विषयक संगोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में समाज से विभिन्न वर्गों से जुड़े लोगों ने भाग लिया। कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन करके की गई। महामंडलेश्वर स्वामी देवानंद सरस्वती जी महाराज,जो प्रभु हरनाथ मंदिर, हरिद्वार के परमाध्यक्ष है, ने कहा कि आज पूरे विश्व में ब्रह्माकुमारी संस्था हमारी सनातन संस्कृति को उठाने के लिए, हमारी मानवता को ओर सुदृढ़ करने के लिए निरंतर आगे बढ़ रही है। ब्रह्माकुमारीज़ संस्था ऐसे ही आगे बढ़ती रहे यह सुभेच्छा वक्ताओं द्वारा व्यक्त की गई। 

मुख्य वक्ता ब्रह्माकुमारी जयंती दीदी जी, जो वर्तमान में ब्रह्माकुमारीज संस्था की अतिरिक्त मुख्य प्रशासिका हैं, ने कहा कि स्वच्छ और स्वस्थ समाज के निर्माण में भाइयों और  बहनों दोनो का साथ जरूरी है। समाज ऐसा हो जिसमे सबका रिगार्ड रहे ।  ब्रह्माकुमारीज संस्था समाज में समानता के लिए कार्य करती रही है। 

महामंडलेश्वर स्वामी रामेश्वर सरस्वती जी महाराज  ने भी ब्रह्माकुमारीज संस्था के डिसिप्लिन की तारीफ करते हुए संस्था के आध्यात्मिक योगदान की चर्चा की। उन्होंने कहा कि संस्था का ओम शांति मंत्र, कहने मात्र से ही शांति का आभास होने लगता है। 

ब्रह्माकुमारी मंजू दीदी ने भी सबको शुभकामनाएं दी। ब्रह्माकुमारी मीना दीदी ने सभी का धन्यवाद ज्ञापित किया।  ब्रह्माकुमार सुशील भाई ने कार्यक्रम का संचालन किया। 

इस अवसर पर कुमारी आराध्या ने स्वागत नृत्य प्रस्तुत कर सभी का मन मोह लिया।कार्यक्रम  में हरिद्वार के बड़ी संख्या में गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें