मुख पृष्ठसमाचारशिव दर्शन धाम में नशा मुक्ति हेतु प्रदर्शनी लगाई गई

शिव दर्शन धाम में नशा मुक्ति हेतु प्रदर्शनी लगाई गई

उज्जैन,मध्य प्रदेश। प्रजापिता ब्रह्मा कुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय  ऋषि नगर उज्जैन द्वारा 26 जून 2022 को “नशीले पदार्थों के दुरुपयोग और अवैध व्यापार के विरुद्ध अंतर्राष्ट्रीय नशा निवारण दिवस” के रूप में मनाया गया। शिव दर्शन धाम में नशा मुक्ति हेतु प्रदर्शनी लगाई गई । करीबन 100 लोगों ने प्रदर्शनी का लाभ उठाया। स्वयं संपूर्ण नशा मुक्त बन अन्य को भी नशा मुक्त बनने में सहयोग करने की प्रतिज्ञा ली । ब्रह्मा कुमारी मंजू दीदी ने नशा मुक्त बनाने की विधि बताया। उन्होंने कहा राजयोग के अभ्यास द्वारा नशा मुक्त बनना पूर्णतया संभव है । साथ ही कुछ लोगों के अनुभव का लेनदेन भी किया गया जो नशा करते थे और आज संपूर्ण नशा मुक्त और सात्विक जीवन जी रहे हैं।   

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments