मुख पृष्ठराज्यमहाराष्ट्रमुंबई-गामदेवी: सैयदना साहिब डॉक्टर मुफद्दल सैफुद्दीन जी (दाऊदी बोहरा समुदाय के वर्तमान...

मुंबई-गामदेवी: सैयदना साहिब डॉक्टर मुफद्दल सैफुद्दीन जी (दाऊदी बोहरा समुदाय के वर्तमान धर्मगुरू) से मुलाकात

मुंबई -गामदेवी,महाराष्ट्र। सैयदना मुफद्दल सैफुद्दीन 53वें अल-दाई अल-मुतलक और दाऊदी बोहरा समुदाय के वर्तमान धर्मगुरु हैं। आप जामिया मिल्लिया इस्लामिया के चांसलर हैं।  
7 मई 2024 को गामदेवी सेवा केन्द्र से बी. के. निहा बहनजी और दिल्ली से बी .के . फलक बहनजी दाऊदी बोहरा कम्यूनिटी सेंटर, मुंबई में  सैयदना साहब से मिले। बाबा का परिचय देने के साथ साथ आबू आने का भी निमंत्रण दिया। उनके सैफी बुरहानी अपलिफ्टमेंट प्रोजेक्ट, मुंबई के लिए शुभकामनाएं भी दीं । दाऊदी बोहरा कम्यूनिटी सेंटर, मस्जिद में हजारों बोहरा (मुस्लिम) भाई बहनों की उपस्थिति में अच्छी तरह से मुलाकात हुई । उन्होंने भी ब्रह्माकुमारियों के कार्य को सराहा । इस अवसर पर सैयदना साहिब डॉक्टर मुफद्दल सैफुद्दीन, शेख अबेदली, पी.आर.ओ दाऊदी बोहरा समुदाय, ग्लोबली, बी. के. फलक, बी. के. चेतन उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments