मुख पृष्ठसमाचारशिमला: भारत की माननीय राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात 

शिमला: भारत की माननीय राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात 

शिमला,हिमाचल प्रदेश: प्रशासक सेवा प्रभाग के मुख्य भाई बहनों का एक छोटा दल ने  राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू जी का राष्ट्रपति निवास शिमला में स्वागत एवं सम्मान किया। बी.के शील दीदी ने गुलदस्ता देकर एवं बी.के मधु दीदी ने शॉल ओढ़ाकर स्वागत किया। शिमला सिटी सेंटर की संचालिका बी. के सुनीता ने ईश्वरीय सौगात भेंट की और बी.के विधात्री बहन ने सभी भाई बहनों का परिचय दिया।

माउंट आबू से पधारे  प्रशासक  सेवा प्रभाग के मुख्यालय संयोजक बी के हरीश भाई ने प्रदेश में चल रही सेवाओं को संक्षेप रूप में अवगत कराया। यह जानकर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू जी बहुत ही हर्षित हुई । मुलाकात के दौरान बीके भारत भूषण भाई, पानीपत, बी के हुसैन बहन , बी के ख्याति बहन, बी के ओम प्रकाश भाई, बी के यशपाल चौहान, कैप्टन शिव कुमार गोयल सहित अन्य मौजूद थे।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments