वायब्रेशन्स पॉवरफुल बनाओ
आपके जड़ चित्र क्या सेवा कर रहे हैं? वायब्रेशन्स द्वारा कितने भक्तों को प्रसन्न करते हैं। वाणी की सेवा के साथ-साथ वायब्रेशन्स की ऐसी विधि बनाओ, जो वाणी और वायब्रेशन्स डबल काम करें। वायब्रेशन्स बहुत काल रहता है। आप लोग भी अपने जीवन में अनुभवी हो ना, कोई उल्टा वायब्रेशन अगर आपके मन या बुद्धि में बैठ जाता है तो बहुत काल उल्टा चलता रहता है। मन-बुद्धि में वायब्रेशन्स की छाप लग जाती है। चाहे उल्टा हो, चाहे सुल्टा, वायब्रेशन्स मन में मुश्किल से निकलता है, मिटता है। पॉजि़टिव वायब्रेशन्स फैलाने के लिए मन-बुद्धि में व्यर्थ वायब्रेशन्स को सदा समाप्त करो। तभी रुहानी वायब्रेशन फैला सकेंगे। अन्य व्यर्थ वायब्रेशन्स, रूहानी वायब्रेशन्स के आगे एक दीवार बन जाते हैं। जैसे सूर्य कितना भी प्रकाशमय हो, अगर सामने बादल की दीवार आ गई, सूर्य के प्रकाश को प्रज्वलित होने नहीं देते, सागर में भी कोई जाल डालकर अनेक चीज़ों को एक ही बार इक_ा कर लेते हैं ना। ऐसे ही वायब्रेशन्स एक ही समय पर अनेक आत्माओं को आकर्षित कर सकते हैं। वायब्रेशन्स और वायुमंडल के साथ-साथ वाणी की भी सेवा करेंगे तो एक ही समय पर अनेक आत्माओं का कल्याण कर सकते हो। आज एक विशेष बात मन-बुद्धि से स्वाहा करो – किसी भी आत्मा के प्रति व्यर्थ वायब्रेशन्स को स्वाहा करो।
