आबू रोड: ब्रह्माकुमारीज संस्थान की मुख्य प्रशासिका राजयोगिनी दादी रतनमोहिनी से राजस्थान के कैबिनेट मंत्री बाबूलाल खराड़ी जी ने की मुलाकात

0
141

आबू रोड, राजस्थान। राजस्थान सरकार के कैबिनेटमंत्री बाबूलाल खराड़ी ने कहा कि वर्तमान समय में भौतिकवाद हावी हो रहा है। जरुरत है कि सनातन संस्कृति और अध्यात्म को जीवन का हिस्सा बनाया जाये। राजनेताओं के जीवन में भी अध्यात्म का समावेश होने से सेवाभाव बढ़ेगा। वे ब्रह्माकुमारीज संस्थान की मुख्य प्रशासिका राजयोगिनी दादी रतनमोहिनी से मुलाकात के बाद कही।
उन्होंने कहा कि ब्रह्माकुमारीज संस्थान समाज में उत्कृष्ट कार्य कर रही है। खासकर भारतीय संस्कृति को पूरी दुनिया में फैलाने का महात्वपूर्ण योगदान दिया है। नारी शक्ति का अप्रतीम उदाहरण है। यहाॅं की हवा, रहन सहन सनातन संस्कृति और आदर्श जीवन का अनुपम उदाहरण है। दादी को सौ साल की उम्र में देखकर यह प्रतीत होता है कि भारत का राजयोग ध्यान व्यक्ति की उम्र को कितना लम्बा कर सकता है। इसका अंदाजा नहीं लगाया जा सकता है।

इस दौरान दादी रतनमोहिनी ने उन्हें ईश्वरीय प्रसाद तथा परमात्मा शिव का मोमेंटों भेंटकर सम्मानित किया। इस दौरान बीजेपी जिलाध्यक्ष सुरेश कोठारी, बीजेपी के वरिष्ठ नेता बाबू भाई पटेल, बीके लीला, बीके तारा समेत कई लोग उपस्थित थे।

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें