जयपुर: 3D एनिमेशन फिल्म ‘द लाइट’ का शुभारंभ

0
294

जयपुर, राजस्थान। ब्रह्माकुमारीज़ के गॉडलीवुड स्टूडियो, माउंट आबू, द्वारा निर्मित एक अद्भुत 3D एनिमेशन फिल्म ‘द लाइट–अ जर्नी विदइन’ 26 मई, 2024 को  विद्याधर नगर के सिने स्टार सिनेमा-घर में दिखाई गई।

फिल्म का शुभारंभ ब्रह्माकुमारीज़, अजमेर सबज़ोन की निर्देशिका – राजयोगिनी शांता दीदी जी, महारानी भुवनेश्वरी देवी जी  शाहपुरा रॉयल फैमिली से, श्री कल्याण सहाय सैनी -अध्यक्ष सरना डूंगर इंडस्ट्रीज एसोसिएशन झोटवाड़ा , सीताराम अग्रवाल जी  -उद्योगपति समाजसेवी एवं उद्योग व्यापार जगत के प्रकोष्ठ प्रदेशाध्यक्ष , श्रीमती प्रियंका अग्रवाल-पार्षद वार्ड नंबर 21 विद्याधर नगर , डॉ आर.पी खेतान – डायरेक्टर खेतान हॉस्पिटल ,संतोष अग्रवाल जी – नेशनल वाइस प्रेसिडेंट ऑल इंडिया विमेंस एवं अखिल भारतीय महिला परिषद की शाखा अध्यक्ष एवं शाखा सचिव, श्रीमती दीप्ति चौधरी सैनी – मिसिस इंडिया इंटरनेशनल , संतोष अग्रवाल -पार्षद वार्ड नंबर 7,  गॉडलिवुड स्टूडियो माउंट आबू से पधारी बी.के. शिखा बहन, पीस पैलेस संचालिका बी.के. हेमलता बहन, संचालिका ढेर के बालाजी -बी.के शीतल बहन, साथ में बी.के मीना बहन और बी.के कविता बहन ,बी.के काजल बहन ,बी.के किरण बहन द्वारा दीप प्रज्वलित करके किया गया। 

यह फिल्म ब्रह्माकुमारीज़ ईश्वरीय विश्व विद्यालय की स्थापना एवं संस्था के साकार संस्थापक पिताश्री ब्रह्मा की आध्यात्मिक जीवन यात्रा पर आधारित है। पिताश्री ब्रह्मा जिन्हें पहले दादा लेखराज कृपलानी के नाम से जाना जाता था।फिल्म में दिखाया कि कैसे सन 1936 में 60 वर्ष की आयु में सर्वशक्तिमान परमात्मा से ज्ञान प्रकाश प्राप्त कर अपना राजसीय जीवन त्याग राजयोग के मार्ग पर अग्रसर हो गये।ईश्वरीय प्रेरणा अनुसार उन्होंने अपना तन-मन-धन समर्पित कर एक ट्रस्ट बनाया और अपनी करोड़ों की संपत्ति ट्रस्ट के नाम कर दी।इस ट्रस्ट का संचालन महिलाओं को दिया गया जिसका लक्ष्य महिलाओं को सशक्त बनाना तथा मानवीय मूल्यों से संपन्न बनाना था और इस तरह ब्रह्माकुमारीज़ संस्था की शुरुआत हुई।  इस आध्यात्मिक यात्रा में उन्हें कईं  बाधाओं और चुनौतियों का सामना करना पड़ा परंतु परमात्मा शिव ज्योति बिंदु ‘द लाइट’ द्वारा उन्हें निरंतर मार्गदर्शन मिलता रहा।

वर्तमान समय ब्रह्माकुमारी बहनों द्वारा संचालित यह एकमात्र ऐसी संस्था है जो भारत के 7000 से भी अधिक सेवा केंद्रों पर वा विश्व के 140 देशों में हर वर्ग में अपनी सेवाएं दे रही है और जहाँ पर 15 लाख से अधिक विद्यार्थी घर गृहस्थ में रहते ईश्वरीय ज्ञान और राजयोग की नियमित शिक्षा प्राप्त कर स्वयं को सशक्त बना रहे हैं।

ऐसा अद्भुत कार्य उस परमात्म-शक्ति के ईलावा कोई मनुष्य कर नहीं सकता और वह ‘द लाइट – शिव ज्योति निराकार’ हैं, जिसने एक सत्य धर्म की स्थापना करने हेतु पिताश्री ब्रह्मा को माध्यम बनाकर यह कार्य कराया है। इस मूवी को देखने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। सैकड़ों लोग मूवी देख कर भावुक हो गए और परमात्मा शक्ति का सभी ने अच्छा अनुभव किया व मूवी को खूब सराहा।

न्यूज़ लिंक – https://dainik-b.in/MOZfbNoOVJb

https://dainik-b.in/ETv1a0WhRJb

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें