पानीपत: पर्यावरण जागृति सप्ताह (2 जून से 9 जून)

0
94

पानीपत, हरियाणा: ब्रह्माकुमारीज ज्ञान मानसरोवर के हिस्ट्री  हॉल में विश्व पर्यावरण दिवस पर विश्व  पर्यावरण जागृति समारोह का आयोजन किया गया।   जिसमें उनके भाई बहनों ने भाग लिया।  इस विश्व पर्यावरण दिवस की  की शोभा बढ़ाने के लिए करनाल, सेक्टर 9  सेवा केंद्र, संचालिका  निर्मल बहन एवं बी.के डॉ अवतार भाई सीनियर  साइंटिस्ट NDRI करनाल  ने भाग लिया।  भ्राता भारत भूषण जी एवं सभी मंचाशीन ने  मिलकर  दीप प्रज्वलित कर  विधिवत तरीके से  इस विश्व पर्यावरण दिवस कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
विश्व पर्यावरण दिवस पर अपनी शुभकामनाएं देते हुए आदरणीय भ्राता  भारत भूषण जी नेशनल कोऑर्डिनेटर (साइंटिस्ट एंड इंजीनियरिंग आर्किटेक्ट विंग) ने कहा कि विश्व की सभी समस्याएं जो शुरू होती है वह 4 P से शुरू होती है सबसे पहली P  है पॉवर्टी अर्थात गरीबी दूसरी  P है पॉल्यूशन अर्थात प्रदूषण तीसरी P  है पापुलेशन अर्थात जनसंख्या और चौथी P पावर हंगर अर्थात सत्ता की भूख।   तो यह सभी समस्याएं जो शुरू होती है  इतनी समस्याओं को समाप्त करने के लिए  P है  वोह है प्यूरिटी अर्थात पवित्र तो हमें अपने मन को पवित्र बना लेना है तो सभी समस्याओं का समाधान कर सकते हैं।  साथ साथ  वृक्ष लगाने की भी प्रेरणा दी कि ना  केवल लगाना है अपितु उसकी पालना कर उसे बड़े भी करना है।   और   विश्व  पर्यावरण जागृति समारोह को 1 सप्ताह मनाने की भी प्रेरणा दी और पंजाब जॉन की भिन्न भिन्न शहरों को चुना गया।
बीके डॉ  अवतार भाई स्टेट कोऑर्डिनेटर हरियाणा  (साइंटिस्ट एंड इंजीनियरिंग आर्किटेक्ट विंग) ने अपनी शुभकामनाएं देते हुए कहा कि आज का जो मनुष्य है प्रकृति से हटकर  साइंस के जो गैजेट्स  है जैसे  मोबाइल है फेसबुक है   व्हाट्सएप है और  यूट्यूब है इन  सब साधनों में  उलझ कर रह गया है  इसलिए उसका सम्बन्ध प्रकृति के साथ टूट गया है आवश्यकता है उसे इन चीजों से दूर रहे प्रकृति के साथ जोड़ने की जिससे हम पर्यावरण को बचा सके।  
बीके निर्मल बहन  स्टेट  कोऑर्डिनेटर हरियाणा साइंटिस्ट एंड इंजीनियरिंग आर्किटेक्ट विंग ने अपनी शुभकामनाएं देते हुए कहा पर्यावरण प्रदूषण का कारण है हमारे मन का प्रदूषण जिससे ही सारी समस्याएं  होती है सबसे पहले मन का प्रदूषण मिटने की आवश्यकता है  उसके लिए  मेडिटेशन की जरूरत है। जो की ब्रह्माकुमारीज़ सेवाकेन्द्रों पर निशुल्क सिखाया जाता है।    
मंच का कुशल  संचालन बीके दिव्या बहन ने किया यह सब कार्यक्रम साइंटिस्ट एंड इंजीनियरिंग आर्किटेक्ट विंग  के द्वारा आयोजित किए गए। कार्यक्रम में विश्व  पर्यावरण जागृति सप्ताह का लॉन्चिंग किया गया। यह पर्यावरण जागृति सप्ताह 2 जून से 9  जून तक मनाया गया । जिसमे पंजाब जॉन  के अनेक स्थानों में पर्यावरण सुरक्षा के कार्यक्रम किये गए।   

पर्यावरण जागृति सप्ताह के कार्यक्रम जो आयोजित किये गए है वह इस प्रकार से है।  

 1. पानीपत ज्ञान मानसरोवर रिट्रीट सेंटर …..    2 June  2024 .

 2. अमृतसर लौरेंस रोड  ….. 3  June  2024 .
 3.   चंडीगढ़ धनास सेवाकेंद्र ………….     4  June  2024 .  
 4.   राजपुरा सेवाकेंद्र     …………………..  5  June  2024 . (प्रातः 11 से 1)
 5.  करनाल सेक्टर 9    …………………… 5  June  2024 . (सायं  6  से 8)
 6.  सफीदों सेवाकेंद्र .     …………………. 6  June  2024 . (प्रातः 7  से 8. 30)
 7. पिल्लुखेड़ा  सेवाकेंद्र …………………..  6  June  2024 . (प्रातः 10  से12 )

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें