खरगोन,मध्य प्रदेश। एक डॉक्टर अपने मरीज के स्वास्थ्य को लेकर हमेशा चिंतित रहता है जब हम अपनी सारी उम्मीदें खो देते हैं तब हमारे जीवन को स्वस्थ बनाने की जादुई शक्ति केवल डॉक्टर के पास ही होती हैं ईश्वर सबके जीवन की रक्षा खुद से नहीं कर पाते इसीलिए इस धरती पर अपने रूप में डॉक्टर को भेजा गया जीवन से प्यार करना एक डॉक्टर ही सिखाता है। उनके इसी सेवा भाव के फलस्वरूप 1 जुलाई 2022 राष्ट्रीय डॉक्टर दिवस के उपलक्ष में प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय खरगोन की ओर से ब्रह्मा कुमारी देवकन्या बहन एवं ब्रह्मा कुमारी कविता बहन द्वारा खरगोन के गणमान्य चिकित्सकों का उनके क्लीनिक एवं अस्पताल पहुंच कर उनका सम्मान किया गया व परमात्मा संदेश दिया गया। 1) डॉक्टर गोविंद मुजाल्दे जी, वरिष्ठ चिकित्सक एवं रेडियोलॉजिस्ट 2) डॉ. अजय जैन, एंडोस्कापिस्ट, सर्जन एवं पेट रोग विशेषज्ञ 3) डॉ. गोविंद गुप्ता, वरिष्ठ चिकित्सक, सर्जन एवं पेट रोग विशेषज्ञ 4) डॉ. जे.सी. पालीवाल, वरिष्ठ दंत चिकित्सक एवं साथ में है दंत चिकित्सक पुत्र गौरव पालीवाल एवं उनकी पुत्रवधु 5) डॉ. रक्षा मुजाल्दे, स्त्री रोग विशेषज्ञ 6) जी.पी. गुप्ता जी, एम.एस. जनरल सर्जन 7) जे.डी. गुप्ता जी, वरिष्ठ चिकित्सक (नाक, कान, गला रोग विशेषज्ञ)।
राष्ट्रीय डॉक्टर दिवस के उपलक्ष में चिकित्सकों का उनके क्लीनिक एवं अस्पताल पहुंच कर उनका सम्मान किया गया
RELATED ARTICLES









