जबलपुर: शक्ति दिवस के रूप में मनाया गया ब्रह्मा कुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय की प्रथम प्रशासिका का पावन स्मृति दिवस

0
342

राम के आचरण एवं श्री कृष्ण के उपदेशो के अनुसरण से राम राज्य की सुकल्पना संभव – डॉ .स्वामी गिरिजानंद सरस्वती जी 

जबलपुर, मध्य प्रदेश। प्रजापिता ब्रह्मा कुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय की प्रथम प्रशासिका परम पूज्य मातेश्वरी जगदम्बा सरस्वती जी के पावन स्मृति दिवस के उपलक्ष्य में आज शिव स्मृति भवन के सभागार में एक विनम्र श्रद्धांजलि गोष्ठी का आयोजन किया गया | जिसमे डॉ स्वामी गिरिजानंद सरस्वती जी ,डॉ पुष्पा पांडे जी स्त्री रोग विशेषज्ञ एवं जबलपुर सेवाकेंद्र प्रभारी भवरताल राजयोगिनी ब्रह्मा कुमारी भावना दीदी जी उपस्थित रही| 

राजयोगिनी ब्रह्मा कुमारी भावना दीदी जी ने कहा कि परम पूज्य जगदम्बा मातेश्वरी जी जो की ईश्वरीय विश्व विद्यालय की प्रथम प्रशासिका थी | वो परमपिता परमात्मा की शिक्षाओ का आदर्श रूप थी आयु में कम होने वावजूद भी उनमे गंभीरता के साथ सभी की माँ के समान पालना करने का गुण था जिस कारण से उनकी कम आयु होने के बाद भी उनको परमात्मा ने अपने इस दिव्य कर्तव्य ने लिए चयनित किया | जो की उन्होंने कुशलता पूर्वक सँभालते हुए इस ईश्वरीय कार्य को आगे अग्रसर किया जो आज पूरे विश्व में अपनी निस्वार्थ सेवा से जन कल्याण के कार्य में समर्पित है |  

विनम्र श्रदांजलि देते हुए डॉ .स्वामी गिरिजानंद सरस्वती जी ने कहा की राम के आचरण एवं श्री कृष्ण के उपदेशो के अनुसरण से राम राज्य की सुकल्पना संभव है जो की ब्रह्मा कुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय में सहज रूप से परिलक्षित होती है | डॉ पुष्पा पांडे समेत सभी भाई बहनों ने जी ने परम पूज्य मातेश्वरी जी को श्रध्दा सुमन अर्पित किये | भ्राता संतोष भाई ने मंच का कुशल संचालन किया |

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें