अबोहर: नारी शक्ति की अदभुत मिसाल थी जगदम्बा सरस्वती

0
59

अबोहर, पंजाब। ब्रह्माकुमारीज संस्था की प्रथम मुख्य प्रशासिका जगदबा सरस्वती की 59 वी ́ पुण्य तिथि के उपलक्ष्य में स्थानीय राजयोग आश्रम में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। केन्द्र प्रभारी पुष्पलता बहन ने उनकी याद में ध्यान और योग के लिए विशेष रूप से प्रेरित किया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि नगर निगम मेयर विमल ठठई ने कहा कि जगदबा सरस्वती का जीवन बहुत ही सरल और महान था। वे नारी शक्ति की अदभुत मिसाल थी। उनके बताये रास्ते पर चलकर हम अपने जीवन में ́सकारात्मक बदलाव ला सकते हैं। माँ जगदम्बा के शक्ति स्वरूप जीवन पर प्रकाश डालते हुए राजयोग शिक्षिका सुनीता बहन ने कहा कि वे सर्वगुण सपन्न थी। नारी के रूप में देवी का अवतार थीं। मूल्य और व्यवहार उनके प्रत्येक कर्म से दिखता था। उनके आदर्शों पर ही चलकर आज लाखो ́ युवा बहनो ́ व भाईयो ́ ने अपने जीवन को इस ईश्वरीय सेवा कार्य में लगाया है।
लेखक परिषद के प्रधान राज सदोष ने जगदम्बा सरस्वती द्वारा नारी शक्ति को दिखाये गये श्रेष्ठ मार्ग से जुडने पर खुद को भाग्यशाली मानते हुए कहा कि प्रत्येक नारी यदि इनके पदचिन्हो ́ पर चलने की कोशिश करे तो विश्व परिवर्तन का संकल्प पूरा किया जा सकता है। अमृतसर के परिवार से संबधित जगदम्बा सरस्वती के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित करने वालो ́ में ́ उप केन्द्र प्रभारी दर्शना बहन, शालू बहन, डा. कंचन खुराना, डा. संजय गुप्ता , डा. रितूू गुप्ता, रमेश शर्मा एडवोकेट, सेवानिवृत आयकर अधिकारी बलराम सिंगला आदि शामिल थे।

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें