भोपाल,मध्य प्रदेश। रक्षाबंधन के पावन अवसर पर क्षेत्रीय मुख्यालय राजयोग भवन भोपाल प्रभारी राजयोगिनी बीके निर्मला दीदी नें मुख्यमंत्री निवास पहुंचकर मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव जी से स्नेहपूर्ण भेंट कर उन्हें राखी बांधी एवं ईश्वरीय संदेश के साथ ईश्वरीय सौगात भेंट की।
मुलाकात के दौरान माननीय मुख्यमंत्री जी को 10 करोड़ नशा मुक्ति प्रतिज्ञा महाअभियान की प्रगति से भी अवगत कराया गया |
इस अवसर पर माननीय मुख्यमंत्री महोदय को ब्रह्माकुमारीज मुख्यालय आने का निमंत्रण भी दिया गया |
मुलाकात के दौरान बीके नेहा बहन, बी के विमला बहन, बी के झबबू भाई, बी के रावेन्द्र भाई, बी के प्रकाश भाई, बी के सनातन भाई, बी के सतीश भाई उपस्थित रहे ।


