मुख पृष्ठकेंद्र शासित प्रदेशदिल्लीनई दिल्ली: साइबर सिक्योरिटी जागरुकता कार्यक्रम

नई दिल्ली: साइबर सिक्योरिटी जागरुकता कार्यक्रम

“साइबर अपराध व साइबर सिक्योरिटी संबंधित ग्राहक जागरुकता कार्यक्रम संपर्न हुआ”

– भारत सरकार टेलीकॉम ऑथोरिटी ट्राई के प्रिंसिपल एडवाइजर महिंद्रा श्रीवास्तव ने साइबर अपराध से बचने के बारे में विशेष जानकारी दी- 

नई दिल्ली: भारत सरकार की टेलीकॉम रेगुलेटरी ऑथोरिटी, ब्रह्मा कुमारी संस्था एवं फेडरेशन ऑफ कम्युनिटी रेडियो स्टेशन के संयुक्त तत्वावधान में साइबर अपराध की रोकथाम के लिए साइबर सिक्योरिटी को अपनाने के बारे में, आज स्थानीय ईस्ट पटेल नगर राजयोग ध्यान केंद्र पर एक कंज्यूमर एवरेनेस प्रोग्राम का आयोजन किया गया था।

इस उपभोक्ता जागरुकता कार्यक्रम को टेलीकॉम रेगुलेटरी ऑथोरिटी, भारत भारत सरकार के प्रिंसिपल एडवाइजर महिंद्रा श्रीवास्तव मुख्य अतिथि के रूप में सम्बोधित किया। भारत विकास परिषद के सामाजिक सेवा एक्टिविस्ट गोयल भाई, माउंट आबू रेडियो मधुबन के एंकर रमेश भाई, रियल टाइम फ्री एजुकेटर संस्था के प्रभारी गीता सारधा, तथा क्वीन विमेंस समाज सेवी संस्था की प्रेसिडेंट नेहा अग्रवाल आदि ने मुख्य रूप में अपने विचार रखें। तथा ब्रह्मा कुमारी संस्था की स्थानीय राजयोग केंद्र प्रभारी बी के राजश्री बहन ने प्रोग्राम को मुख्य रूप से संचालित किया।

मुख्य अतिथि महिंद्रा श्रीवास्तव ने विस्तार से टेलीकॉम की सेवाओं के बारे में अवगत कराया। UPI ट्रांजेक्शन के साथ कितने करोड़ों लोग इसका उपयोग कर रहे है, इंटरनेट यूजर कितने है तथा संचार सारथी पोर्टल की सेवाओं आदि के बारे में उन्होंने विस्तार जानकारी दि। उन्होंने मोबाइल गुम होने पर कैसे उसकी शिकायत करें, उसके बारे में भी बताया। साथ ही उन्होंने उपस्थित लोगों के सवालों का जवाब भी दिए, और उपभोक्ताओं के अनेक शंकाएं दूर किए।

साइबर क्राइम की रोकथाम में अध्यात्म का योगदान के ऊपर अपने विचार व्यक्त करते हुए ब्रह्मा कुमारी राजश्री ने कहा कि अंतरात्मा की नेगेटिव ऊर्जा हमेशा व्यक्ति को क्राइम करने के लिए प्रेरित करती है, तो वही आत्मा की पॉजिटिव ऊर्जा उसे सत्कर्म के लिए प्रेरित करती है। इसलिए, मेडिटेशन के द्वारा लोग अपने में पर्याप्त पॉजिटिव शक्ति को विकसित करें, ताकि लोग साइबर क्राइम न करने की, अथवा ऐसी अपराध का शिकार न होने की सही सूझबूझ और आत्मबोध प्राप्त करें, उन्होंने कहा।

माउंट आबू से पधारे बी के रमेश ने ट्राई के एप्लीकेशन डीएनडी ऐप और उसके फंक्शन e-scan तथा ऐसे अनेकों फंक्शन एवं साइबर सिक्योरिटी फ्रॉड के शिकार होने पर 1930 पर अपनी सिखायत दर्ज करने के बारे में रोशनी डाला। ट्राई की टेलीकॉम सेक्टर कितना अहम रोल निभाती है, जिसकी वजह से आज भारत में टेलीकॉम सेवाऐं हर व्यक्ति को आसन और सस्ता मिल रहा है, उन्होंने बताया। 

गोयल भाई ने भारत परिषद की सेवाओं के बारे में बताया कैसे रंगोली और देश भक्ति संगीत के माध्यम से युवाओं का जीवन बेहतर बनाने में सहयोग करते है। 

नेहा अग्रवाल ने अपना अनुभव सांझा करते हुए बताया कि कैसे सोशल मीडिया के द्वारा एक महिला परेशान हुई और उन्होंने उनकी मद्दत की। गीता सारधा और हेल्थ विशेषज्ञ आचार्य गोपाल कृष्ण झा आदि ने भी अपनी सेवाओं के बारे में जानकारी दी और ऐसी ग्राहक जागरुकता कार्यक्रमों को अपनी संस्थाओं में आयोजित कराने की इच्छा व्यक्त की। इस प्रकार साइबर अपराध के ऊपर ग्राहक जागरूकता कार्यक्रम आज संपन्न हुआ।

RELATED ARTICLES

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Most Popular

Recent Comments