ग्वालियर: ब्रह्माकुमारीज केंद्र ने हर्षोलास के साथ मनाया आजादी का जश्न

0
61

ब्रह्माकुमारीज केंद्र ने हर्षोल्लास के साथ मनाया आजादी का जश्न

ब्रह्माकुमारीज, ग्वालियर प्रेस क्लब और मध्यप्रदेश पत्रकार संघ ने  संयुक्त रूप से निकाली तिरंगा यात्रा

ग्वालियर,मध्य प्रदेश। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर ब्रह्माकुमारीज, संगम भवन एवं प्रभु उपहार भवन दौनो केन्द्रों पर हर्षोल्लास के साथ ध्वजारोहण किया गया। जिसमें सैकड़ों कि संख्या में भाई एवं बहने उपस्थित थे। इस अवसर पर केंद्र प्रभारी बीके आदर्श दीदी ने सभी को शुभकामनाएं दी। इसके तत्पश्चात ब्रह्माकुमारीज संस्थान, ग्वालियर प्रेस क्लब और मध्यप्रदेश पत्रकार संघ के संयुक्त तत्वाधान में फूलबाग स्थित प्रेस क्लब परिसर में  आजादी की 78वी वर्षगांठ के अवसर पर राष्ट्रीय गौरव के साथ तिरंगा यात्रा निकाली गई। तिरंगा यात्रा में शहर के  पत्रकार, मीडियाकर्मी, साहित्यकार,  फोटो जर्नलिस्ट ब्रह्माकुमारीज, स्काउट गाइड, सहित अन्य सामाजिक संस्थाओं के पदाधिकारी शामिल थे। तिरंगा यात्रा को जन संपर्क विभाग के उप संचालक मधु सोलापुरकर ने झंडी दिखाकर रवाना किया। तिरंगा यात्रा आज 15 अगस्त 2024 को प्रातः 9:15 बजे प्रेस क्लब भवन से शुरू होकर फूलबाग, वीरांगना लक्ष्मी बाई समाधी पर नमन कर वापस प्रेस क्लब पहुंची जहां ब्रह्माकुमारी आदर्श दीदी ने तिरंगा यात्रा के समापन पर अपने उदगार व्यक्त करते हुए सभी को स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर शुभकामनाये दी और अंत मे “विकसित भारत का मंत्र,भारत  हो नशे से स्वतंत्र” थीम के अंतर्गत सभी को व्यसनों से दूर रहने कि शपथ भी दिलाई इस अवसर पर प्रेस क्लब ने सामाजिक संस्थाओं के प्रतिनिधियों को सम्मानित किया।

इस अवसर पर ग्वालियर प्रेस क्लब अध्यक्ष राजेश शर्मा, सचिव सुरेश शर्मा,  मध्यप्रदेश पत्रकार संघ के प्रांतीय अध्यक्ष सुरेंद्र माथुर संभागीय अध्यक्ष ब्रज मोहन शर्मा,  जिलाध्यक्ष दीपक तोमर सोशल मीडिया अध्यक्ष प्रवीण दुबे, इलेक्ट्रॉनिक मीडिया अध्यक्ष राज दुबे, फोटो जर्नलिस्ट अध्यक्ष राजेश जायसवाल,  वरिष्ठ पत्रकार डाक्टर सुरेश सम्राट, राकेश अचल, बच्चन बिहारी,  सुरेश डंडोतिया , ए वी दुबे  प्रवीण दुबे, राजलखन, विनय अग्रवाल, राजीव अग्रवाल, प्रदीप तोमर, संजय त्रिपाठी,  अजय मिश्रा,प्रदीप शास्त्री,  जोगेंद्र सेन, हरीश चंद्रा, राम किशन कटारे, आंनद त्रिवेदी, धर्मेंद्र तोमर, रवि शेखर, कमल मिश्रा , एकात्मा  शर्मा , इंद्राराजेश मंगल, मीना शर्मा, विनोद शर्मा, जावेद खान,मचल सिंह,ब्रजराज सिंह,रवि उपाध्याय, अनिल शिवहरे, आयुब  खान, आमिर खान,  जयदीप सिकरवार, परमेश बाथम, मुकेश बाथम, पहलाद भाई , राजीव नागाइच सहित अन्य पत्रकार मौजूद थे। साथ ही अन्य ब्रह्माकुमारीज केंद्र के सैकड़ों भाई एवं बहने उपस्थित थे।

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें