तोशाम, हिरयाणा : पवित्र रक्षाबंधन के पावन पर्व के उपलक्ष्य में प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय, तोशाम सेवाकेंद्र की ओर से उप-पुलिस अधीक्षक (DSP) तोशाम दलीप सिंह भाई जी को रक्षा सूत्र (राखी) बांधकर शुभकामनाएं दी गईं।
इस अवसर पर सेवाकेंद्र प्रभारी राजयोगिनी बीके मंजू दीदी ने डीएसपी दलीप सिंह भाई जी को तिलक लगाकर पवित्र राखी बांधी, उनका मुंह मीठा कराया और ईश्वरीय सौगात भेंट की।