बैकुंठपुर: 78 वा स्वतंत्रता दिवस बड़े ही धूमधाम से मनाया गया

0
28

बैकुंठपुर,छत्तीसगढ़: प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वा विद्यालय में  ध्वजरोहण कर 78 वा स्वतंत्रता दिवस बड़े ही धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर सभी ने स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं देते हुए बी.के.रेखा ने बताया कि आज हम भले ही अंग्रेजों की गुलामी से छूट गए लेकिन अभी भी कई प्रकार को बंधनों में बंधे हुए हैं। अपने मन का बंधन, विकारों का बंधन, बंधन का नाम ही दुख है । विकारों की जंजीरों में मनुष्य फंसे हुए हैं। जब हम इन बंधनों से मुक्त होंगे तभी हम राम राज्य का सपना पूरा कर सकेंगे। तिरंगेके रंगों का रहस्य बताते हुए कहां की तिरंगे के रंग में तीन रंग है विशेष समाये हुए हैं। नीचे जो हर रंग है भारत देश किसानों का देश है,हरित क्रांति का सूचक है, बीच में सफेद रंग अर्थात श्वेत क्रांति जो भारत के अंदर विशेष आज कई देशों को भारत दूध भी प्रदान करता श्वेत क्रांति का सूचक है। और है केसरिया रंग आध्यात्मिकता का प्रतीक है। केसरिया रंग त्याग तपस्या का प्रतीक है,सफेद रंग शांति के प्रतीक है,और हरा रंग आत्मविश्वास का प्रतीक है।साथ ही साथ यह भी जानकारी दी गई की भारत सरकार मिनिस्ट्री ऑफ़ सोशल जस्टिस एवं एंपावरमेंट 78वे स्वतंत्रता दिवस को विशेष रूप से बना रही है। 10 से 15 अगस्त 2024 स्वतंत्रता दिवस सप्ताह मना रही है और इस सप्ताह का थीम है विकसित भारत का मंत्र देश नशे से स्वतंत्र 15 अगस्त को मिनिस्ट्री नशा मुक्त भारत अभियान के तहत बैकुंठपुर ब्रह्मा कुमारीज के सदस्यों ने प्रतिज्ञा कि हम परमपिता परमात्मा की संतान विजय आत्मा  यह प्रतिज्ञा करता हूं कि मैं किसी भी परिस्थिति में किसी भी अभाव में किसी भी प्रभाव में किसी के भी कहने पर कभी भी नशे का किसी भी प्रकार के मादक पदार्थ का सेवन नहीं करूंगा मैं अपने देश को मैं अपने बैकुंठपुर को गली मोहल्ले को और घर के सभी सदस्यों को नशे से दूर रखने का सफल से सफल प्रयास करूंगा। मेरा भारत नशा मुक्त भारत! मेरा घर व्यसन मुक्त भारत!मेरा परिवार नशा मुक्ति परिवार!मेरा जीवन सदा व्यसन मुक्त जीवन। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पार्षद साधना जायसवाल जी ने सभी को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दी।

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें