मुख पृष्ठराज्यमध्य प्रदेश।इंदौर प्रेमनगर: "रक्षाबंधन स्नेह मिलन" कार्यक्रम का आयोजन किया गया

इंदौर प्रेमनगर: “रक्षाबंधन स्नेह मिलन” कार्यक्रम का आयोजन किया गया

इंदौर प्रेमनगर,मध्य प्रदेश। क्षा बंधन के पावन पर्व पर अनुभुति भवन,इंदौर प्रेमनगर सेवाकेंद्र पर “रक्षाबंधन स्नेह मिलन” कार्यक्रम का आयोजन किया गया | इस अवसर पर सभा में पूर्व पार्षद भ्राता श्यामलाल राजदेव एवं सभी प्रेमनगर के भाई बहनो उपस्थित थे | सभी ने बहुत ही उमंग उल्लास से कार्यक्रम में हिस्सा लिया साथ ही परमात्मा स्मृति का तिलक लगवाया तथा रक्षा सूत्र बँधवाया|

इस मौके पर इंदौर प्रेमनगर यूनिट की मुख्य प्रभारी, बी.के. शशी दीदी जी ने सभी भाई बहनो को रक्षाबंधन का आध्यात्मिक रहस्य बताते हुए कहा की – जैसे बहन अपने भाई को आज के दिन रक्षा सूत्र बांधती है वैसे ही परमात्मा हमे बता रहे है, यह धागा है संकल्प लेने का की हम अपने जीवन में मूल्यों को धारण करेंगे|
सभी बुराइयों के बंधन से मुक्त होने के लिए परमात्मा हमे सच्ची पवित्रता को धारण करने की सीख दे रहे है तथा इस संस्था के माध्यम से हमें राजयोग मेडिटेशन द्वारा अपने जीवन को परिवर्तन करने की शक्ति दे रहे है |

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments