शिमला,हिमाचल प्रदेश : प्रजापिता ब्रह्माकुमारीज ईश्वरीय विश्व विद्यालय शिमला पंथाघाटी द्वारा 2 जून 2026 को हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला के पीटरहॉफ में एक भव्य आध्यात्मिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसका मुख्य विषय रहा “SELF-HEALING MEDITAION” “for a peaceful life” । कार्यक्रम की मुख्य वक्ता विश्वप्रसिद्ध, मोटिवेशनल स्पीकर, वरिष्ठ राजयोग शिक्षिका बी के शिवानी दीदी जी रही। बी के शिवानी दीदी जी ने अपने प्रवचन में कार्यक्रम में उपस्थित लगभग 4600 जनता को अपने दैनिक जीवन में आध्यात्मिक ज्ञान के माध्यम से नैतिकता अपनाने पर जोर दिया ।

सिस्टर शिवानी जी ने सभी को गुस्से पर नियत्रण और अपने मन पर नियत्रण रखने का उपदेश दिया | उन्होंने कहा की आज समय बदल चुका है , इसलिए अन्न और पानी की ऊर्जा को सकारात्मकता में बदल कर ही ग्रहण करें | बच्चों को गर्भावस्थ से ही संस्कार देना बहुत आवश्यक है | उन्होंने 5 प्रकार संस्कार बताये पहला पूर्व जनम संस्कार, दूसरा गर्भ संस्कार, तीसरा परिवार द्वारा दिए गए संस्कार,चौथा वातावरण और इच्छा शक्ति से बने संस्कार और पांचवा आत्मा के निजी संस्कार शामिल | उन्होंने कहा की दूसरों को अपनी भावनाओं पर नियत्रण न करने दें | उन्होंने मेडिटेशन का अभ्यास भी करवाया।
इस आध्यात्मिक कार्यक्रम में मुख्य अतिथि हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल माननीय श्री कवीन्द्र गुप्ता, हिमाचल प्रदेश उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश माननीय श्री G. S. संधवालिया, जी.ओ.सी. ले. जनरल सुकृति सिंह दहिया(एस एम., वी एस. एम.) , माननीय न्यायधीश विवेक सिंह ठाकुर, माननीय न्यायधीश रंजन शर्मा, महापौर शिमला पूर्व सांसद श्रीमति प्रतिभा सिंह, एस.जी.वी.एन. के निदेशक श्री अजय शर्मा, व कई वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी एवं प्रतिष्ठित अधिकारी उपस्थित रहे। बीके शिवानी दीदी के विचारों को सुनने के लिए पुरे प्रदेश से लगभग 4600 से अधिक भाई- बहनों ने लाभ लिया । सभी को ईश्वरीय प्रसाद भी दिया गया। शिमला पंथाघाटी सेंटर में भी ब्राह्मणों के लिए कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमे 300 से अधिक भाई बहनों ने लाभ लिया।








