मुख पृष्ठकेंद्र शासित प्रदेशदिल्लीनई दिल्ली, पंजाबी बाग: सहज राजयोग शिक्षण केंद्र पर रक्षाबंधन पर्व...

नई दिल्ली, पंजाबी बाग: सहज राजयोग शिक्षण केंद्र पर रक्षाबंधन पर्व को बड़े उत्साह और उमंग से मनाया

नई दिल्ली, पंजाबी बाग: सहज राजयोग शिक्षण केंद्र पर रक्षाबंधन पर्व को बड़े उत्साह और उमंग से मनाया। कोकिला दीदी ने इस शुभ अवसर पर परमपिता परमात्मा शिव को भोग लगाकर अध्यात्मिक संदेश सुनाया कि “हम सबको संगठित होकर सच्चे रूहानी स्नेह के सूत्र में पिरोते हुए संपूर्ण पवित्रता को धारण कर विश्व कल्याण का विशाल कार्य करना है”।  बी के सोनिया बहन ने मेडिटेशन करवाया और बी के सुमन बहन ने रक्षाबंधन का महत्व बताते हुए मंच संचालन अति सुंदर ढंग से किया।

माननीय अतिथि MLA मोती नगर, विधानसभा क्षेत्र के भ्राता शिवचरण गोयल जी ने ब्रह्माकुमारीज के सत्य ज्ञान और ईश्वरीय सेवाओं की भूरी भूरी प्रशंसा की।

मादीपुर विधानसभा क्षेत्र के MLA भ्राता गिरीश सोनी जी ने बताया कि इस सृष्टि का परिवर्तन परमात्मा शिव की कृपा दृष्टि से ही संभव हो सकता है।

कर्मपुरा, ईस्ट पंजाबी बाग के निगम पार्षद भ्राता राकेश जोशी जी ने भी शांति का संदेश देते हुए सभी को इस रक्षाबंधन के पर्व की शुभकामनाएं दी। इसके उपरांत प्रसाद का वितरण भी किया गया।

RELATED ARTICLES

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Most Popular

Recent Comments