मुख पृष्ठराज्यउत्तर प्रदेशअयोध्या : संत-महात्माओं को ब्रह्माकुमारी बहनों ने बांधी ईश्वरीय राखी

अयोध्या : संत-महात्माओं को ब्रह्माकुमारी बहनों ने बांधी ईश्वरीय राखी

अयोध्या,उत्तर प्रदेश: रक्षाबंधन के पावन पर्व पर प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय, फैजाबाद (अयोध्या) की बहनों ने अयोध्या के संत महात्माओं को परमात्म रक्षा सूत्र बांधा। सेवा केंद्र प्रभारी बी.के. शशी दीदी ने  राम जन्म भूमि के मुख्य पुजारी श्री सत्येन्द्र दास जी महाराज, पूज्य जगतगुरु राम दिनेश आचार्य जी महाराज, अशर्फी भवन के श्री धराचार्य जी महाराज, हिन्दू धाम के श्री राम विलास वेदांती जी महाराज, वेदांती आश्रम के श्री राज कुमार दास जी महाराज, राम कुञ्ज कथा मण्डप के श्री रामानंद जी महाराज, झुनकी घाट के श्री प्रभंजानंद शरण जी, लक्षमण किला के महंत श्री मैथलीरमण शरण जी, दशरथ महल के महंत श्री देवेन्द्र प्रसादाचार्य जी महाराज, दन्त धावन कुण्ड के महंत श्री विवेकाचार्य जी को आत्म स्मृति का तिलक लगाकर रक्षा सूत्र बांधा और ईश्वरीय सौगात और टोली दी। सेवा केंद्र कि और से बी.के. संध्या, बी.के. गुंजन, बी.के. रामजीत और बी.के. महेश भी मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments