मुख पृष्ठराज्यमध्य प्रदेश।जबलपुर-नेपियर टाउन: शिव स्मृति भवन द्वारा रक्षा बंधन पावन पर कार्यक्रम

जबलपुर-नेपियर टाउन: शिव स्मृति भवन द्वारा रक्षा बंधन पावन पर कार्यक्रम

जबलपुर,-नेपियर टाउन,मध्य प्रदेश। स्नेह और पवित्रता की सूचक राखी भाई बहन के पवित्र रिश्ते के बंधन में बांधने का  अविस्मरणीय दिन है |
आध्यात्मिकता एवं पवित्रता का यह त्यौहार भारतीय संस्कृति एवं सभ्यता की अभूतपूर्व परम्परा है ,जो युगों से चली आ रही है , परन्तु वर्तमान समय व्यवहारिक जीवन में  इसका बाह्य स्वरूप ही दृष्टीगोचर हो रहा है | इसके पीछे छिपी हुई भावनामय क्रियाशक्ति जीवन से लुप्त हो रही है |
अतः इस पुनीत अवसर पर भ्रातत्व प्रेम एवं सद्भावना के प्रतीक स्वरुप तथा आत्मिक स्वरुप की स्मृति दिलाने और पांच विकारो से सदैव रक्षा होती रहे | इसी महान उद्देश्य  को लेकर ब्रह्मा कुमारी बहने संस्कारधानी जबलपुर के विभिन्न प्रतिष्ठित व्यक्तियों को  रक्षा बंधन का पर्व परमात्मा शिव की स्मृति का रक्षा सूत्र बांधकर मनाया | 
जिसमे भ्राता राकेश सिंह मंत्री  निर्माण विभाग,भ्राता आशीष दुबे सांसद ,भ्राता कमिश्नर अभय वर्मा ,महापौर भ्राता जगत बहादुर सिंह अन्नू , विधायक भ्राता अजय विश्भ्रानोई ,विधायक भ्राता नीरज सिंह ,विधायक भ्राता लखन घंघोरिया ,विधायक भ्राता अशोक रोहाणी, महामंडलेश्वर भ्राता अखिलेश्वरानन्द,पूर्व पर्यटन विकास मंत्री भ्राता विनोद गोटिया ,डी आर एम रेल्वे मंडल रेल प्रबंधक भ्राता विवेक शील आदि सम्मलित है  |

RELATED ARTICLES

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Most Popular

Recent Comments