Homeराज्यमहाराष्ट्रकामठी : ब्रह्माकुमारीज़ सेंटर में हर्षोल्लास से मनाया गया रक्षाबंधन पर्व

कामठी : ब्रह्माकुमारीज़ सेंटर में हर्षोल्लास से मनाया गया रक्षाबंधन पर्व

कामठी, महाराष्ट्र । प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय, कामठी सेवा केंद्र द्वारा रक्षाबंधन पर्व आध्यात्मिक उल्लास एवं पवित्र भावनाओं के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में भाई-बहनों एवं गणमान्य नागरिकों ने सहभागिता की।

कार्यक्रम की शुरुआत परमात्म स्मृति से हुई। ब्रह्माकुमारी बहनों द्वारा उपस्थित भाई-बहनों को राखी बांधकर ईश्वरीय मर्यादाओं, पवित्रता, सद्भावना एवं सकारात्मक जीवन का संकल्प दिलाया गया।

इस अवसर पर बी.के. प्रेमलता दीदीजी, संचालिका कामठी क्षेत्र, ने रक्षाबंधन के आध्यात्मिक महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि सच्ची रक्षा केवल बाहरी रूप से नहीं, बल्कि अपने मन और विचारों को विकारों एवं नकारात्मकता से सुरक्षित रखने में है। राखी आत्मा को परमात्म प्रेम से जोड़ने तथा जीवन में पवित्रता, शांति और सद्भावना अपनाने का संदेश देती है।

ब्रह्माकुमारीज़ के अनुसार रक्षाबंधन का वास्तविक अर्थ आत्मिक बंधनों से मुक्ति, पवित्र विचारों का संकल्प तथा हर आत्मा के प्रति प्रेम और शुभभावना रखना है।

कार्यक्रम में विशेष अतिथि के रुप में पलौटी स्कूल की मॅनेजर सिस्टर शिमिला मॅम, पलौटी स्कूल की प्रिन्सिपल सिस्टर अनिला मॅम, PSI पवार सर, रूची ऍग्रो फॉर्म के डायरेक्टर महेंद्र ठाकुर आदि ने सभी को रक्षा बंधन की शुभ कामनाए दी|

कार्यक्रम में विशेष उपस्थिती देवराव रडके पूर्व विधायक, नागोराव साबळे, देवराव आमधरे, विमलताई साबळे , गुलाबरावजी ढेंगे, निलेश रावेकर(पत्रकार) सहित बडी संख्या में नागरिको की उपस्थिती रही|

कार्यक्रम में उपस्थित सभी भाई-बहनों को राखी बांधकर तिलक लगाया गया तथा ईश्वरीय प्रसाद एवं शुभकामनाएं दी गईं। पूरे कार्यक्रम का वातावरण शांति, प्रेम और आध्यात्मिक ऊर्जा से भरपूर रहा।

ब्रह्माकुमारीज़ कामठी सेंटर द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम के माध्यम से समाज में भाईचारा, प्रेम, पवित्रता और आध्यात्मिक जागृति का सुंदर संदेश दिया गया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments