मुख पृष्ठराज्यमहाराष्ट्रअहमदनगर: प्रसिद्ध फिल्म अभिनेत्री जेनेलिया देशमुख से मुलाकात

अहमदनगर: प्रसिद्ध फिल्म अभिनेत्री जेनेलिया देशमुख से मुलाकात

अहमदनगर, महाराष्ट्र: सुप्रसिद्ध फिल्म अभिनेत्री जेनेलिया देशमुख को बी के सुप्रभा दीदी ने ईश्वरीय संदेश दिया और ईश्वरीय सौगात दी। इस अवसर पर बी के डॉ दीपक हरके उपस्थित थे।

जेनेलिया देशमुख एक भारतीय फ़िल्म अभिनेत्री है। उन्होंने कई तेलगु, हिन्दी, तमिल, कन्नड़ व मलयालम फ़िल्मों में अभिनय किया है। पार्कर पेन के विज्ञापन में अमिताभ बच्चन के साथ अभिनय के चलते मिली प्रसिद्धि के बाद उन्होंने अपने फ़िल्मी करियर की शुरुआत तुझे मेरी कसम (२००३) से की थी। उसके बाद उन्हें अपनी फ़िल्म बॉयज़ के ज़रिए लोकप्रियता हासिल हुई और उन्होंने तेलगु सिनेमा में अपने कदम बढ़ाए।

जेनेलिया ने अपना पहला फ़िल्मफ़ेयर पुरस्कार (तेलगु) २००६ में बनी रोमांस फ़िल्म बोमरिलू में अपने अभिनय से प्राप्त किया और उनकी इस भूमिका को समीक्षकों ने भी काफ़ी सराहा। २००८ में उन्होंने संतोष सुब्रमनियम जो बोमरिलू की तमिल पुनार्निर्मिति थी और बॉलीवुड फ़िल्म जाने तू या जाने ना में भूमिका अदा की। अभिनय के साथ ही उन्होंने टेलिविज़न शो बिग स्विच की भी मेज़बानी की है व साथ ही साथ वे फैंटा, वर्जिन मोबाइल इण्डिया, फास्टट्रैक, एलजी मोबाइल, गार्नियर लाइट, मार्गो व पर्क इण्डिया की ब्रैंड अम्बैसिडर भी है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments