बीदर:ब्रह्मा कुमारी बहनों ने मीडिया कर्मियों भाइयों को राखी बांधकर दिया ईश्वरीय संदेश

0
40

बीदर, कर्नाटक: प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय रामपुरे कॉलोनी बीदर की तरफ से रक्षाबंधन पावन पर्व के उपलक्ष्य में प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनिक मीडिया कर्मियों के लिए स्नेह मिलन कार्यक्रम (Get-Together) का आयोजन किया गया।

करीब 60 से अधिक मीडिया कर्मियों को बी के बहनों द्वारा ईश्वरीय सन्देश एवं सौगात देकर सम्मानित किया गया। सभी के लिए ब्रह्मा भोजन की भी व्यवस्था की गई।

ग्लोबल पीस विलेज, बीदर की निदेशिका राजयोगिनी बी के सुमंगला दीदी,स्थानीय सेवा केंद्र प्रभारी राजयोगिनी बी के सुनंदा दीदी , बी के पार्वती बहन समेत पूर्व विधायक एवं मंत्री भ्राता बंडेप्पा खाशमपुर, दैनिक उत्तर कर्नाटक (कन्नड) के संपादक भ्राता शिव शरणप्पा वाली,  एलेक्ट्रिसिटी बोर्ड एम्प्लॉयी यूनियन कर्नाटक के पूर्व उपाध्यक्ष भ्राता काशीनाथ बेलदाडे,   जिला पत्रकारिता संघ बीदर  के अध्यक्ष भ्राता गणपति, जिला मुख्य दूरसंचार अधिकारी भ्राता सुरेश बी. जिला पत्रकारिता संघ के अध्यक्ष भ्राता अशोक करंजि आदि गणमान्य अतिथि कार्यक्रम मे सहभागी हुए।

इस अवसर पर राजयोगिनी बी के सुनंदा दीदी ने अपने उद्बोधन मे मीडिया की वर्तमान नीति पर चिंता जताते हुए कहा जैसा चल चित्र वैसा चरित्र बन रहा है। मीडिया समाज के उत्थान में प्रमुख भूमिका निभा सकती हैं परंतु आज मीडिया पॉजिटिव न्यूज़ के बजाय नेगेटिव न्यूज़ को ज्यादा महत्व देकर समाज मे फैला रही है जिसे सुनकर, देखकर समाज मे हिंसा और नकारात्मक भावनाएं  बढ़ रही हैं। परिणाम स्वरूप हिंसा, बलात्कार्, आतंकवाद जैसी घटनाओं में वृद्धि हो रही है।
उन्होंने कहा बेशक साइंस ने जो अविष्कार किये है उससे जीवन सुलभ हुआ है।  समय बदलता गया, गाव मे एक TV आया, TV प्रोग्रामस् का समय भी निर्धारित था और सुबह केवल भजन, दोपहर मे विध्यर्थियों के लिए कार्यक्रम (UGC प्रोग्रामस्) आते थे  फिर शामको किसानों के लिए कार्यक्रम, फिर रामायण, महाभारत आदि दिखाया जाता था फिर रात मे 9 के बाद TV पर कोई प्रोग्राम नही, TV बंद रहता था। समय बदला, कलर TV आया, फिर घर घर मे TV आया, फ़िर एक घर मे जितने बेड रूम उतनें TV.. और तो कार्यक्रम भी बढ़ गए.. समय सीमा नही रही..24 घंटा TV चल रहा.. अश्लीलता बढ़ गई, फिर मोबाइल फोन आया…आज सबके जेब में  चैनल्स आ गए..मीडिया का दुरूपयोग बढ़ रहा है। गलत जानकारी परोसी जा रही है आज यही पतन का कारण बन गया है। आज युवा पीढी को बचाना हमारी नैतिक जिम्मेवारी है । प्रकृति को बचाना हमारा कर्तव्य है। समाज का हर प्रकार से पतन हो रहा है। घोर कलियुग का अंत का का समय है…परमात्मा धरती पर आ चुके है..88 सालों से ब्रह्मा कुमारिज् इस कार्य मे अविरत सेवारत है…सृष्टि चक्र का स्वर्णिम काल अगर लाना है तो मीडिया को परमात्मा के विश्व कल्याण के कार्य मे अपना योगदान देना चाहिए।

आगे राजयोगिनी बी के सुमंगला दीदी ने कहा कर्म की गुह्य गति को जानकर मीडिया को अपना दायित्व निभाना जरूरी है..धन कमाने के लिए गलत इंफोर्मेशन प्रसारित करने पर प्रतिबंध लाना जरूरी है..  यही समय की पुकार है। उन्होंने आगे व्यस्तता के बावजूद उपस्थित रहने के लिए मीडिया कर्मियों के प्रति आभार प्रकट किया।
 पूर्व मंत्री बंडेप्पा खाशमपुर समेत मंचासीन अतिथियों ने भी अपनी शुभकामनाएं व्यक्त की। बी के पार्वती बहनजी ने कार्यक्रम का मंच संचलन  किया। अंत मे सभी ने खुशियाँ से ब्रह्मा भोजन स्वीकार किया।

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें