मुख पृष्ठराज्यमहाराष्ट्रसटाना: 5 सितंबर टीचर्स डे के उपलक्ष में प्रोग्राम रखा गया

सटाना: 5 सितंबर टीचर्स डे के उपलक्ष में प्रोग्राम रखा गया

सटाना, महाराष्ट्र: 5 सितंबर टीचर्स डे के उपलक्ष में प्रोग्राम रखा गया था। जिसमें सर्वप्रथम परम शिक्षक परमात्मा शिव तथा आदि पिता प्रजापिता ब्रह्माबाबा का शिक्षक के रूप में सभी ने दिल से शुक्रिया अदा किया। मुख्य अतिथि के रूप में आए हुए राज्य स्तरीय शिक्षक रत्न पुरस्कार से सम्मानित बहन साधना पेलमहाले ने अपना मनोगत व्यक्त करते हुए ब्रह्मा कुमारिस सेंटर के वातावरण की प्रशंसा की। बीके अंजू लता बहन ने सभी को शिक्षक दिवस की शुभकामनाएं दी तथा स्कूल में निमित्त टीचर्स भाई बहनों को क्लास के बच्चों में मूल्य शिक्षा देकर उनका जीवन संवारने की प्रेरणा दी । शोभा भामरे मैडम ने शाल श्रीफल और गुलाब के पुष्पों से बीके अंजू लता बहन का तथा सोनू बहन का सम्मान किया तथा बीके अंजू लता बहन ने आए हुए सभी टीचर्स भाई और माता का गुलाब का पुष्प तथा शाल श्रीफल देकर स्वागत सम्मान किया । रिटायर प्रिंसिपल वसंत अहेर सर ने गुरु के ऊंचपद का महत्व सुनाया ।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments