भोपाल,मध्य प्रदेश। शिक्षा जगत की प्रतिष्ठित विदुषी एवं समाजसेविका माननीय ऋचा जी, जो विगत अनेक वर्षों से पीड़ित मानवता की सेवा, सामाजिक उत्थान एवं जरूरतमंदों के कल्याण के लिए निरंतर समर्पित भाव से अपना योगदान दे रही हैं, उनके द्वारा भोपाल में ब्रह्माकुमारीज की महत्वाकांक्षी दिव्य नगरी परियोजना, भोपाल जोन के शुभारंभ अवसर पर विशेष सम्मान समारोह आयोजित किया गया।
इस गरिमामय अवसर पर दिव्य नगरी परियोजना की प्रेरणास्रोत एवं मार्गदर्शिका, ब्रह्माकुमारीज भोपाल जोन की जोनल मुख्यालय राजयोग भवन भोपाल इंचार्ज राजयोगिनी बीके निर्मला दीदी जी को उनके आध्यात्मिक मार्गदर्शन, मानव कल्याण के प्रति समर्पण एवं समाज में सकारात्मक परिवर्तन की प्रेरणादायी भूमिका के लिए ‘दिव्य रत्न’ सम्मान से सम्मानित किया गया।
यह सम्मान उनके उस संकल्प और समर्पित सेवाभाव का प्रतीक है, जिसके माध्यम से वे आध्यात्मिक मूल्यों, श्रेष्ठ संस्कारों एवं मानवीय संवेदनाओं के आधार पर एक श्रेष्ठ समाज के निर्माण की दिशा में निरंतर प्रेरणा प्रदान कर रही हैं।
इस विशेष अवसर पर दिव्य नगरी परियोजना की भोपाल क्षेत्र की संयोजिका बीके खुशबू बहन जी एवं परियोजना के समन्वयक इंजीनियर बीके विजय अय्यर भाई जी विशेष रूप से उपस्थित रहे।
दिव्य नगरी परियोजना बच्चों के सर्वांगीण विकास, शिक्षा, नैतिक मूल्यों, श्रेष्ठ संस्कारों एवं उनके उज्ज्वल भविष्य के निर्माण की दिशा में एक अभिनव पहल है। यह परियोजना समाज के वंचित एवं स्लम बस्तियों में रहने वाले बच्चों के जीवन में ज्ञान, संस्कार, आत्मविश्वास और नई आशाओं का प्रकाश जगाने का संकल्प लेकर आगे बढ़ रही है।


