Homeराज्यमध्य प्रदेश।ब्रह्मा कुमारी बहनों ने किया सुप्रसिद्ध फिल्म अभिनेता आशुतोष राणा का आत्मीय...

ब्रह्मा कुमारी बहनों ने किया सुप्रसिद्ध फिल्म अभिनेता आशुतोष राणा का आत्मीय स्वागत

गाडरवारा,मध्यप्रदेश। सुप्रसिद्ध अभिनेता एवं साहित्यकार आशुतोष राणा जी के आगमन पर प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय की ओर से उनका आत्मीय एवं गरिमामय स्वागत किया गया।

इस अवसर पर ब्रह्माकुमारी विधि बहन एवं अंजना बहन ने पुष्पगुच्छ भेंट कर आशुतोष राणा जी का हार्दिक अभिनंदन किया। साथ ही बी.के. भाई-बहनों आभा बहन, मीना बहन, काव्या बहन एवं दीपक भाई ने भी आत्मीय भावों के साथ उनका स्वागत किया।

ब्रह्माकुमारी बहनों ने आशुतोष राणा जी को संस्था की आध्यात्मिक गतिविधियों, राजयोग एवं सकारात्मक जीवनशैली के संदेश से अवगत कराया। आशुतोष राणा जी ने भी इस आत्मीय स्वागत के लिए ब्रह्माकुमारी परिवार के प्रति आभार व्यक्त किया।

इस अवसर पर आध्यात्मिकता, संस्कार और भारतीय संस्कृति के मूल्यों को लेकर सुंदर संवाद हुआ। सभी ने अनुभव किया कि कला, साहित्य और अध्यात्म के माध्यम से समाज में सकारात्मकता, शांति एवं श्रेष्ठ संस्कारों का संदेश प्रसारित किया जा सकता है।

आशुतोष राणा जी का मध्यप्रदेश की धरा पर आगमन एवं ब्रह्माकुमारी परिवार द्वारा किया गया यह आत्मीय स्वागत उपस्थित सभी के लिए विशेष एवं स्मरणीय रहा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments