ब्रह्माकुमारीज द्वारा बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान का शुभारंभ

0
161

बैतूल,मध्य प्रदेश। भाग्यविधाता भवन में आयोजित महिला सम्मेलन में पहुंची शहर की गणमान्य महिलाएं ‘आजादी के अमृत महोत्सव से स्वर्णिम भारत की ओर’ अभियान के अंतर्गत ब्रह्माकुमारीज के बैतूल सेवाकेंद्र द्वारा आयोजित ‘बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ’ महिला सम्मेलन में आज शहर की 500 से भी अधिक माताओं बहनों ने हिस्सा लिया। अवसर था बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान के शुभारंभ का जिसमे अपाला सिंह थाना प्रभारी बैतूल,रश्मि साहू भाजपा जिला उपाध्यक्ष , रितु खंडेलवाल डायरेक्टर आर डी पब्लिक स्कूल,अलका तातेड पूर्व लाइंस क्लब अध्यक्ष,तरुणा द्विवेदी समाज सेवी बैतूल , ब्रह्माकुमारी मंजू बहनजी ,ब्रह्माकुमारी सुनीता बहनजी ,ब्रह्माकुमारी सरिता बहन मुख्य रूप से उपस्थित रहे। इस कार्यक्रम को संबोधित करते हुए वरिष्ठ राजयोग शिक्षिका ब्रह्माकुमारी मंजू बहनजी ने नारी शक्ति को अपने जीवन में आध्यात्मिक और नैतिक मूल्यों को धारण कर सच्चे सशक्तिकरण की ओर प्रेरित किया। आज नारी सशक्त तो है परंतु आध्यात्मिकता का अभाव होने से सच्चे मायने में सशक्तिकरण संभव नहीं हो पा रहा।कार्यक्रम में पधारी टी आई आपका सिंह ने ब्रह्माकुमारीज की प्रशंशा की ओर कहा कि आज हर क्षेत्र में संस्थान द्वारा किए जा रहे कार्य सराहनीय है।वही आर डी पब्लिक स्कूल के डायरेक्टर रितु खंडेलवाल ने वर्तमान समय नारी शक्ति को हर प्रकार से सक्षम होने की बधाई दी साथ ही आध्यात्मिकता का नारी जीवन में अभाव नारी के  व्यक्तित्व में सबसे बड़ी कमी बताया। कार्यक्रम में पधारे सभी वक्ताओं ने आध्यात्मिकता को जीवन के अपनाने के महत्व को महत्वपूर्ण बताया और इस क्षेत्र में ब्रह्माकुमारीज के योगदान को सराहा और अभियान को आवश्यक पहल बताया।

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें