आज़ादी का अमृत महोत्सव एक प्रगतिशील स्वतंत्र भारत के गौरवशाली वर्षों को मनाने के लिए एक उत्सव

0
247

आजादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत एक देश, एक भाव ,एक पहचान, एक सोच के साथ 15 अगस्त के दिन अपने घरों पर तिरंगा लहराये। ब्रहमा कुमार नारायण भाई  

अलीराजपुर,मध्य प्रदेश।आज़ादी का अमृत महोत्सव एक प्रगतिशील स्वतंत्र भारत के गौरवशाली वर्षों को मनाने के लिए एक उत्सव है। भारत सरकार की इस पहल का उद्देश्य लोगों को देश के विकास और उपलब्धियों पर ध्यान केन्द्रित कराना है। यह विचार इंदौर से पधारे ब्रह्मा कुमारी संस्था की वरिष्ठ राजयोगी ब्रह्मा कुमार नारायण भाई ने महात्मा गांधी मार्ग पर स्थित ब्रहमा कुमारी सभागृह में उपस्थित जन समुदाय को संबोधित करते हुए बताया कि हमारा भारत त्याग, तपस्या, बलिदान करने वाला एक राष्ट्र है। जब जब भी इस राष्ट्र पर विपदा आई है, अनेक राष्ट्र भक्तों ने अपने जीवन की कुर्बानी देकर देश की संस्कृति को सुरक्षित रखा है। अब समय हैं, अवसर है, ऐसे राष्ट्र प्रेमी कुर्बान करने वाले वीरों को याद करने का, उनकी कुर्बानियां को याद करके हम भी अपने जीवन में त्याग, बलिदान और समर्पण का भाव विकसित करें। एक नये राष्ट्र के नव निर्माण में हम सभी कदम से कदम मिलाकर आपस में स्वभाव ,संस्कारों की राश मिलाकर आगे बढ़ते चले, ताकि हमारे देश में एकता, शांति, भाई चारा कायम हो।  भारत सरकार ने देश के नागरिकों को अपने घरों में भारत का राष्ट्रीय ध्वज फहराने हेतु प्रोत्साहित करने के लिए “हर घर तिरंगा” अभियान शुरू किया है। इस अभियान का लक्ष्य लोगों के दिलों में देशभक्ति की भावना पैदा करना और भारत के स्वतंत्रता सेनानियों को याद करना है जिन्होंने इस महान राष्ट्र के पुनर्निर्माण में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। एक राष्ट्र, एक भाव, एक पहचान के साथ हम आजादी के 15 अगस्त के दिन अपने घरों पर तिरंगा झंडा लहराये।  अतः सभी संस्था के सदस्यों से विनम्र निवेदन है कि दिनांक 11 से 17 अगस्त, 2022 तक भारत सरकार के “स्वतंत्रता सप्ताह” के दौरान अपने घरों में तिरंगा फहरायें। कार्यक्रम के अंत में ब्रहमा कुमारी ज्योति बहन ने सभी को राष्ट्रीय एकता की भावना को जागृत करने के लिए राज योग की प्रेक्टिस कॉमेंट्री के द्वारा कराई।

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें