Homeराज्यगुजरातउमरगाम : श्रद्धासुमन- सेवाकेंद्र की संचालिका बी. के. चेतना दीदी का देहावसान...

उमरगाम : श्रद्धासुमन- सेवाकेंद्र की संचालिका बी. के. चेतना दीदी का देहावसान का समाचार

उमरगाम (गुजरात ): राजयोगिनी ब्रह्माकुमारी चेतना बहन ने दिनांक 22/11/2026, रविवार सायं 4:20 बजे अपना पार्थिव देह का त्याग कर परमात्मा शिवबाबा की गोद में विश्रामी हो गये है।

आप की शारीरिक आयु 61 साल थी। आप बचपनमें ही 5 साल की आयु में ब्रह्माकुमारी से जुडे और पिछले 41 साल से अपना संपूर्ण जीवन ईश्वरीय सेवा में समर्पित किया हुआ था। पिछले 35 वर्ष से उमरगाम सेवाकेंद्र पर निमित बन सेवाओं को संभाल रहे थे। शुरूआत में सूरत फिर वलसाड के सेवास्थानों पर सेवाओं में साथी और सहयोगी बन कर रहे।

कुछ समय से आपका स्वास्थ्य ठीक नहीं था। बीमारी के कारण पिछले 7 दिन से हॉस्पिटल में ट्रीटमेन्ट चल रही थी। लेकिन ड्रामा की भावी, कल 22 नवंबर 2026 को उनकी आत्मा बाबा की याद में, बाबा की गोद में समा गयी। 23 नवंबर सोमवार को उन्हो के पार्थिव देह का अंतिम संस्कार उमरगाम मुक्तिधाम में प्रात: 10 :00 बजे सम्पन्न हो गया। ऐसी स्नेही आत्मा को पूरा ब्राह्मण परिवार अपनी स्नेह – श्रद्धांजलि अर्पित करता है।

RELATED ARTICLES

सबसे लोकप्रिय