मुख पृष्ठराज्यछत्तीसगढ़समौदा: आध्यात्मिकता ज्ञान द्वारा ही स्वस्थ और सुखी जीवन —भगवान भाई

समौदा: आध्यात्मिकता ज्ञान द्वारा ही स्वस्थ और सुखी जीवन —भगवान भाई

समौदा  (छत्तीसगढ़):

जीवन में सफलता के लिए परमात्मा शिव का प्रतिदिन ध्यान आवश्यक है| आध्यात्मिकता द्वारा ही मनुष्य को तनाव मुक्त, व्यसनमुक्त, सकारात्मक जीवन शैली, संबंधों में मधुरता एवं राजयोग मेडिटेशन द्वारा चरित्र निर्माण विषय पर सशक्त किया जा रहा है | स्वस्थ एवं सुखी समाज का निर्माण और इसका एक ही रास्ता है आध्यात्मिक सशक्तिकरण. संस्था से जुड़े लाखों भाई बहनों का अनुभव है राजयोग मेडिटेशन द्वारा जीवन में सकारात्मक परिवर्तन आता है.| उक्त उदगार ब्रह्माकुमारी के मुख्यालय माउंट आबू से पधारे हुए बी के भगवान भाई ने कहा |

·      स्थानीय ब्रह्माकुमारीज राजयोग उपसेवाकेंद्र, समौदा द्वारा आयोजित   आध्यात्मिक ज्ञान और सकारात्मक चिंतन से स्वस्थ, सुखी जीवन  विषय नविन प्रथमिक शाला में एकत्रित इश्वर प्रेमी भाई बहनो को बोल रहे थे |

 उन्होंने कहा कि जब कोई अध्यात्म के मार्ग पर जाता है, तो चिंता , भय , नशा  के दुख से मुक्त हो जाता है जो हमें पीड़ित कर देते हैं। जाहिर है, यह हमें स्वस्थ, खुश और अधिक शांतिपूर्ण बनाता है। दुनिया में शारीरिक स्वास्थ्य और मानसिक स्वास्थ्य बहुत जरूरी है। दौड़ती भागती जिंदगी, स्पर्धा के चलते लोग अपना ध्यान नहीं रखते हैं और शरीर बीमारियों का शिकार हो जाता है। साथ ही मानसिक दबाव के चलते तनावग्रस्त हो जाते हैं।

भगवान भाई जी ने कहा कि इस वर्ष की थीम आध्यात्मिक सशक्तिकरण द्वारा स्वस्थ एवं सुखी समाज को लिया गया है। इसके तहत लोगों को कार्यक्रमों के माध्यम से अध्यात्म का जीवन में महत्व, राजयोग मेडिटेशन, स्वस्थ एवं सुखी समाज बनाने में हमारी क्या भूमिका हो सकती है इस पर जोर दिया जाएगा। आध्यात्मिकता को अपनाने से ही समाज स्वस्थ और सुखी हो सकता है। उन्होंने भाई-बहनों से आहृान किया कि राजयोगी जीवन में बहुत अनुशासन जरूरी है, तभी हमारी उन्नति होती है। हर चीज जब अनुशासन में चलती है तो हम दूसरों के लिए आदर्श बन जाते हैं। आदर्श जीवन से ही कोई प्रभावित होता है। इसलिए अपना जीवन आदर्श बनाएं।

उन्होंने कहा कि सकारात्मक सोच द्वारा विपरित परिस्थिति में हलचल से बाख सकते है निराशा में भी आशा की किरण  दिखने लगती है। अपनी समस्या को समाप्त करने एवं सफल जीवन जीने के लिए विचारों को सकारात्मक बनाने की बहुत आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि समस्याओं का कारण ढूढने की बजाए निवारण ढंूढ़े।उन्होंने कहा कि समस्या का चिंतन करने से तनाव की उत्पत्ति होती है।

·      पूर्व भाजपा ग्रामीण मंडल के देवनारायण साहू जी ने कहा कि ब्रह्माकुमारी द्वारा जो मेडिटेशन सिखाया जाता है वह तनाव मुक्ति का सहज उपाय है ने कहा कि किस प्रकार हम सकारात्मक सोच के तहत सकारात्मक ऊर्जा जन-जन को दे सकते हैं। जिससे एक खुशनुमा वातावरण तो बनता ही है साथ ही हम अपने सदाचरण, व्यवहार व सकारात्मक सोच रखे | 

·      व्यापारी चमन साहू जी ने कहा कि सकारात्मक या नकारात्मक तनाव के  कारण का   करने के लिए मेडिटेशन को अपनाए | सकारात्मक सोच का आधार जीवन में आध्यात्मिक चिंतन हो |

·      आरंग ब्रह्माकुमारीज कि प्रभारी बी के लता  बहन जी ने कहा  की वर्तमान समय माहौल तनावपूर्ण होता है तो हमे तनाव से बचने का उपाय करना चाईए आध्यत्मिक चिंतन से हम तनाव से मुक्त बन अपना कर्तव्य भी निर्भयता से कर  सकते है |

·      कार्यक्रम कि शुरुवात  दीप प्रज्वलन करके किया | बी के भगवान् भाई जी का स्वागत शाल और गुलदस्ता देकर किया गया |

·      अंत में मनोबल बढ़ाने और तनाव मुक्ति हेतु बी के भगवान भी ने राजयोग मेडिटेशन भी कराया |

·      पलौद ब्रह्माकुमारी सेवाकेंद्र कि प्रभारी बी के गरिमा बहन जी ने मंच संचालन किया |

·      कार्यक्रम में बी के मोहन भाई जी , मंदिर हसोद कि ब्रह्माकुमारी कि प्रभारी बी के शेवती बहन जी उपस्थित थी |

RELATED ARTICLES

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Most Popular

Recent Comments