मुख पृष्ठराज्यमध्य प्रदेश।रीवा : स्वामी विवेकानंद के आदर्शों पर चलकर हम संपूर्ण भारत को सुखी...

रीवा : स्वामी विवेकानंद के आदर्शों पर चलकर हम संपूर्ण भारत को सुखी स्वस्थ और खुशहाल बना सकते हैं

राष्ट्रीय युवा दिवस पर नववर्ष में स्नेह मिलन एवं राष्ट्रीय युवा दिवस पर युवा संगोष्ठी संपन्न। 

रीवा, मध्य प्रदेश: प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय शांति धाम झिरिया रीवा में राष्ट्रीय युवा दिवस पर एक युवा संघ गोष्टी और नव वर्ष में स्नेह मिलन का आयोजन किया गया ।इस कार्यक्रम में रीवा संभाग स्थित अनेक गणमान्य बुद्धिजीवियों ने अपनी सहभागिता की। इस कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विद्वान वक्ताओं ने कहा कि स्वामी विवेकानंद के आदर्शों पर चलकर भारत को सुखी स्वस्थ और समृद्ध बनाया जा सकता है। इस अवसर पर विभिन्न क्षेत्र के अनेक जनों ने कवियों ने अपनी ओजस्वी कविताओं को पढ़कर के देशभक्ति के प्रति युवाओं को संस्कारी बनाने हेतु नशा मुक्त बनाने हेतु अपनी कविताओं का पाठ किया इसके साथ ही समाज में गरीबी उन्मूलन हेतु , स्लम बस्ती में रहने वाले छोटे बच्चों को कैसे संस्कारी बना सकते हैं, समाज की मुख्य धारा से कैसे जोड़ सकते हैं,नशा मुक्ति हेतु और संस्कारवान समाज के निर्माण हेतु सहित विभिन्न मुद्दों पर इस राष्ट्रीय युवा दिवस पर विद्वानों ने विचार विमर्श किया। इस कार्यक्रम में राज योग के द्वारा सर्व समस्याओं का समाधान कैसे किया जा सकता है इस विषय पर राजयोगिनी ब्रह्माकुमारी निर्मला दीदी जी सहित अनेक वक्ताओं ने अपनी सहमति जाहिर की । मुख्य अतिथि और वक्ताओं में श्रीमती निशा पांडे ,हाजी एके  खान ,सुबोध पांडे , सत्येंद्र सिंह सेंगर और गोपाल जी त्रिपाठी ने अपने मनोभावों के द्वारा एक सुसंस्कारी समाज बनाने हेतु युवाओं में कैसे संस्कार डाला जाए इस विषय पर अपने-अपने विचार व्यक्त किया। ,प्राचार्य जेपी जायसवाल  डॉक्टर गिरीश  मिश्रा, शाहिद परवेज ,दीपक तिवारी , ने राजयोग द्वारा कैसे समाज को स्वस्थ सुखी और चरित्रवान बन सकते हैं इस विषय पर अपना अनुभव व्यक्त किया। जिसमें मुख्य रूप से भारतीय रेड क्रॉस सोसाइटी  के वाइस चेयरमैन हाजी एके खान , कल्पना चावला शासकीय पॉलिटेक्निक  महाविद्यालय रीवा की प्राचार्य डॉक्टर निशा पांडे जी , पूर्व विकासखंड शिक्षा अधिकारी एवं प्रांतीय अधिवक्ता संघ के महासचिव गोपाल जी त्रिपाठी,उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मार्तण्ड क्रमांक 01  के प्राचार्य डॉ जेपी जायसवाल , को राज योगिनी ब्रह्माकुमारी निर्मला दीदी जी क्षेत्रीय संचालिका ब्रह्मा कुमारीज,सुबोध पांडे संभागीय महासचिव कांग्रेस पार्टी , देश भक्ति ओजस्वी गीतों गायक,रचनाकार सतेन्द्र सिंह सेंगर ,   इंस्पेक्टर निरीक्षक विकास पांडे जी होमगार्ड विभाग ,  , डॉ गिरीश मिश्रा प्राचार्य ,शाहिद परवेज  प्राचार्य ,विंध्य के लोकप्रिय गीतकार नीलेश श्रीवास्तव ,वरिष्ठ पत्रकार नई दुनिया संतोष नामदेव, वरिष्ठ पत्रकार ओमप्रकाश द्विवेदी हितवाद, अन्नपूर्णा  मिश्रा,जिला ग्रामीण प्रतिभा मंच के अध्यक्ष  उमेश सेन , वीएससी यूट्यूब के निर्माता कलाकार विकास सेन, संजय सेन वरिष्ठ नृत्य कलाकार, ललिता पांडे लोक गायिका,महागुरु राकेश वर्मा, हिमालय डांस ग्रुप के संचालक के जावेद खान, कवि रामसुंदर द्विवेदी , डॉक्टर लक्ष्मी कांत गर्ग, राजेंद्र जी गुप्ता एडवोकेट,, राजेंद्र कुमार गुप्ता,, शिवानी शुक्ला सहित 100 से अधिक विशिष्ट नागरिकों ने अपनी सहभागिता की। बीके प्रकाश ब्रह्माकुमारी ने सभी को नशा मुक्त भारत के लिए प्रतिज्ञा कराई। आभार प्रदर्शन हाजी एके खान ने किया। कार्यक्रम का संचालन निलेश श्रीवास्तव ने बहुत ही सुरुचि पूर्ण ढंग से किया। राजयोग मेडिटेशन राजयोगिनी निर्मला दीदी जी ने कराया।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments