मुख पृष्ठराज्यउत्तर प्रदेशहाथरस: 18 जनवरी अव्यक्त स्मृति दिवस समाचार

हाथरस: 18 जनवरी अव्यक्त स्मृति दिवस समाचार

हाथरस‚ आनन्दपुरी कालोनी‚ उ०प्र० : प्रजापिता ब्रहमाकुमारी ईश्वरीय विश्व विदयालय के आदि संस्थापक आदि देव प्रजापिता ब्रहमाबाबा के 56 वें स्मृति दिवस को शान्ति भवन‚ आनन्दपुरी कालोनी‚ अलीगढ रोड पर शान्ति एवं सौहार्द पूर्वक विश्व शान्ति दिवस के रूप में मनाया गया।

प्रातःकालीन सत्र में नियमित विदयार्थियेां द्वारा श्रद्धासुमन अर्पित किये गये।

दूसरे सत्र में आसपास की नजदीकी गीतापाठशालाओं एवं शहर के गणमान्यजनों द्वारा ब्रहमा बाबा के त्याग तपस्या और विश्व परिवर्तन के लिए समर्पण की कहानी सुनी। 

केन्द्र प्रभारी बी०के० शान्ता बहिन ने सभी आगन्तुक जनों का शॉल पहनाकर स्वागत किया। 

इस अवसर पर मुख्य अग्निशमन अधिकारी राजकुमार वाजपेई‚ सूबेदार महीपाल सिंह‚ सूबेदार रामवीर सिंह‚ पूर्व वायुसैनिक अधिकारी रमेश दीक्षित‚ कवि सुखप्रीत सिंह सुक्खी ‚ पूर्व सहायक कोषाधिकारी दाऊदयाल अग्रवाल‚ यादव महासभा के अध्यक्ष एडवोकेट प्रेम सिंह  सहित तमाम जन उपस्थित थे। सभी ने श्रद्धासुमन अर्पित किये। 

बी०के० शान्ता बहिन ने ब्रहमा बाबा के द्वारा विश्व परिवर्तन के इस कार्य में उठाये गये  १८ कदमों की जानकारी दी। बी०के० श्वेता बहिन ने ब्रहमाबाबा  के जीवन परिचय से सभी को अवगत कराया। मुख्य अग्निशमन अधिकारी राजकुमार वाजपेई‚ सूबेदार महीपाल सिंह‚ सूबेदार रामवीर सिंह‚ पूर्व वायुसैनिक अधिकारी रमेश दीक्षित‚ कवि सुखप्रीत सिंह सुक्खी ‚ पूर्व सहायक कोषाधिकारी दाऊदयाल अग्रवाल‚ यादव महासभा के अध्यक्ष एडवोकेट प्रेम सिंह ने अपने सम्बोधन में ब्रहमा बाबा के अनुकरणीय त्याग तपस्या और विश्व कल्याणकारी कार्यों की सराहना की।

बी०के० दुर्गेश बहिन‚ बी०के० वन्दना बहिन‚ बी०के० कोमल बहिन‚ बी०के० श्वेता बहिन‚ पूजा बहिन आदि ने कार्यक्रम प्रबन्धन किया। 

RELATED ARTICLES

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Most Popular

Recent Comments