आबू रोड: 101 वर्षीय दादी रतनमोहिनी ने फहराया तिरंगा-

0
204

101 वर्षीय दादी रतनमोहिनी ने फहराया तिरंगा
– ब्रह्माकुमारीज़ के मुख्यालय में शान से फहराया गया तिरंगा झंडा
– गणतंत्र दिवस समारोह धूमधाम से मनाया, गार्ड ने किया मार्च पास्ट

आबू रोड,राजस्थान। ब्रह्माकुमारीज़ संस्थान के मुख्यालय शांतिवन में गणतंत्र दिवस समारोह धूमधाम से मनाया गया। मुख्य प्रशासिका 101 वर्षीय राजयोगिनी दादी रतन मोहिनी ने तिरंगा फहराकर परेड की सलामी ली। शांतिवन के गार्ड ने मार्च पास्ट किया।

समारोह में अतिरिक्त महासचिव बीके करुणा भाई ने कहा कि हमने बड़े त्याग, संघर्ष के बाद आजादी पाई थी। आजादी में हमारे साधु-संतों का भी विशेष योगदान रहा। गणतंत्र दिवस हमारा गौरव है। हम सभी भाग्यशाली हैं कि महान भारत भूमि पर जन्म लिया। भारत भूमि महान भूमि, संतों की भूमि, परमात्मा की भूमि है। आजादी में हमारे वीर जवानों का त्याग और बलिदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता है। आज हमारा देश विश्व में चौथी अर्थव्यवस्था के रूप में बन कर उभरा है। आशा है कि जल्द ही हम एक नंबर पर होंगे। देश को आगे बढ़ाने में शासन, प्रशासन, नेता, मंत्री और हमारे माननीय प्रधानमंत्री पूरे उत्साह के साथ देशसेवा में लगे हुए हैं। गौरव का क्षण है कि अभी प्रयागराज में महाकुंभ चल रहा है। ऐसा संयोग 144 साल बाद बना है। भारतीय सनातन संस्कृति का महत्व और विराटता के दर्शन महाकुंभ में हो रहे हैं।

इस दौरान शांतिवन के सुरक्षा प्रभाग के प्रमुख कर्नल वीसी सती के नेतृत्व में मार्चपास्ट किया गया। गार्ड ने कदमताल करते हुए दादीजी को सलामी दी। संचालन बीके सुधीर भाई ने किया। इस मौके पर वरिष्ठ राजयोग शिक्षिका बीके गीता दीदी, दादी की निज सचिव बीके लीला दीदी, मीडिया विंग के उपाध्यक्ष बीके आत्म प्रकाश भाई, आवास-निवास के प्रभारी बीके देव भाई, बीके प्रकाश भाई सहित बड़ी संख्या में भाई-बहनें मौजूद रहे। 

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें