खरगोन,मध्य प्रदेश। भारत सरकार द्वारा पद्म श्री से सम्मानित आदरणीय भ्राता जगदीश जोशीला को ब्रह्माकुमारी संस्था की ओर से ब्रह्माकुमारी देवकन्या बहन, गीता बहन, कविता बहन, ब्रह्माकुमार श्याम भाई द्वारा सम्मान स्वरुप ईश्वरीय सौगात भेंट कर उन्हे बधाई दी गई । साहित्य कला में आपकी विशेषता के आधार पर भारत सरकार ने पद्मश्री सम्मान से सम्मानित किया है। अपने निमाड़ी क्षेत्रीय लोक भाषा के ऊपर परमात्मा पिता शिव बाबा के ज्ञान पर आधारित निमाड़ी लोकगीत कविताएं एवं ज्ञान से संबंधित लेखन भी किया है।