पुणे-पिंपरी,महाराष्ट्र। महाशिवरात्र केवल एक पर्व नहीं है, बल्कि परमात्मा शिव के आगमन और आत्मजागृति का दिव्य संकेत है। हम सभी को आत्मस्वरूप की पहचान कर ईश्वरीय मार्गदर्शन के अनुसार अपने जीवन का विकास करना चाहिए। ऐसा संदेश पिंपरी सेवा केंद्र की संचालिका ब्रह्माकुमारी सुरेखा दीदी ने दिया।
प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय पिंपरी सेवा केंद्र के पास स्थित मैदान में पांच दिवसीय भव्य महाशिवरात्रि महोत्सव का आयोजन किया गया था।
महोत्सव का मुख्य आकर्षण आकाश में लेजर शो के माध्यम से शिव शंकर दर्शन और परमात्मा शिव का अवतरण था। इसके साथ ही 12 फीट ऊंचे भव्य शिवलिंग दर्शन, आध्यात्मिक शिव चित्र प्रदर्शनी, नशामुक्ति प्रदर्शनी, महिला सशक्तिकरण प्रदर्शनी, शांति अनुभूति कक्ष, सात्विक भोजन जैसी विभिन्न आकर्षक प्रदर्शनी श्रद्धालुओं का ध्यान आकर्षित कर रही थीं। इसके अलावा, रक्तदान शिविर का भी आयोजन किया गया था, जिसमें 50 से अधिक लोगों ने रक्तदान किया।
इस कार्यक्रम में माननीय नगरसेविका उषा ताई वाघेरे, माननीय नगरसेवक संदीप वाघेरे, उद्योगपति ऋषिकेश वाघेरे, उद्योगपति राजेश तोलानी, पूर्व उपमहापौर प्रभाकर वाघेरे, सामाजिक कार्यकर्ता बाळासाहेब वाघेरे, प्रसिद्ध उद्योगपति सुरेश जुमानी, चिंचवड़ पुलिस निरीक्षक सुरेश हगवणे, सुप्रसिद्ध सर्जन डॉ. संजय देवधर, योग साधना अध्यक्ष सुरेश विटकर, सामाजिक कार्यकर्ता ज्ञानेश्वर मलशेट्टी, एकनाथ काटे, ज्योति भारती, नाना काले आदि विशिष्ट व्यक्ति उपस्थित थे।5 दिवसीय कार्यक्रम का लाभ पिंपरी और आसपास की एरिया के 40 से 50 हजार लोगो ने लिया।





