मुख पृष्ठसमाचार"नशे से आजादी" के अंतर्गत कार्यक्रम आयोजित

“नशे से आजादी” के अंतर्गत कार्यक्रम आयोजित

ग्वालियर,मध्य प्रदेश। भारत सरकार के सामाजिक न्याय अधिकारिता मंत्रालय नई दिल्ली से “नशे से आजादी” राष्ट्रीय युवा संवाद कार्यक्रम का आयोजन वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से नगर निगम ग्वालियर के मुख्य बिल्डिंग में जनसुनवाई कक्ष में हुआ |

इस वीडिओ कॉन्फ्रेंसिंग में भारत सरकार के माननीय केंद्रीय मंत्री सामाजिक न्याय अधिकारिता मंत्रालय सहित देश भर के विश्व विद्यालय से माननीय वाइस चान्सलर, स्कूल कॉलेज के प्रिंसिपल एवं छात्र – छात्राएं उपस्थित रहे |

साथ ही ग्वालियर जिला प्रशासन सामाजिक न्याय एवं निःशक्तजन कल्याण विभाग से श्री अनुज शिवहरे, बहन पूर्वी अग्रवाल, अहिंसा बाल कल्याण समिति के सदस्यगण, रमन शिक्षा समिति के सदस्यगण, स्कूल के छात्र – छात्राएं एवं ब्रह्माकुमारीज संस्थान से बी.के. प्रहलाद सहित अन्य सदस्य गण शामिल हुए |

इस राष्ट्रीय संवाद की वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में बी.के. प्रहलाद ने ग्वालियर से अपना पक्ष रखा |

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments