मुख पृष्ठराज्यमध्य प्रदेश।बिजावर:महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर आओ आध्यात्मिक अलख जगाएं, एक दिव्या समाज...

बिजावर:महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर आओ आध्यात्मिक अलख जगाएं, एक दिव्या समाज बनाएं थीम पर ग्राम ललगुवा में प्रोग्राम हुआ संपन्न

बिजावर,मध्य प्रदेश। ब्रह्माकुमारी विद्यालय सेवा केंद्र के क्षेत्र ग्राम लालगुवा में महाशिवरात्रि का  पावन पर्व मनाया गया। जिसमें ग्राम वासियों ने परमात्मा शिव की महिमा और उन पर चढ़ाए जाने वाले समस्त सामग्री का अर्थ समझ कर आध्यात्मिक रीति से महाशिवरात्रि पर्व मनाया जिसमें अध्यापक सेवाराम यादव, पूर्व सरपंच गोकुल प्रसाद यादव, आशा कार्यकर्ता फूला देवी प्रजापति, आशा कार्यकर्ता राजबाई प्रजापति, जनपद सदस्य ललगुवां श्याम बाई प्रजापति सहित समस्त ग्राम वासी उपस्थित रहे, सभी ने परमात्मा की स्मृति से प्रोग्राम की शुरुआत की तथा शिव ध्वज फहराकर सभी ने शुभ संकल्पों की प्रतिज्ञा ली, प्रोग्राम में बीके अवधेश भाई ने शंकर तांडव करके सभी का मन मोह लिया, साक्षी बहन ने शिव महिमा पर सुंदर नृत्य प्रस्तुत कर सभी को परमात्म ऊर्जा से भर दिया।
प्रोग्राम में आए हुए सभी ग्राम वासियों ने आरती की। प्रोग्राम के अंत में परमात्म साहित्य व प्रसाद वितरण किया गया।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments