मुख पृष्ठराज्यछत्तीसगढ़नवापारा : 8 मार्च अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष में महिला की...

नवापारा : 8 मार्च अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष में महिला की भूमिका विषय पर एक विशाल महिला सम्मेलन  आयोजित किया गया

नवापारा -राजिम छत्तीसगढ़। प्रजापिता ब्रह्माकुमारी संस्था के द्वारा 8 मार्च अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष में ब्रह्माकुमारी सभागृह ओम शांति कॉलोनी में भारत को विश्व गुरु बनाने में महिला की भूमिका विषय पर एक विशाल महिला सम्मेलन  आयोजित किया गया ।सर्वप्रथम इस कार्यक्रम की मुख्य वक्ता ब्रह्माकुमारी पूजा बहन ने बताया परमात्मा ही नारी शक्ति को जागृत करते हैं तभी नारी का सम्मान बढ़ता है क्योंकि नारी पहले पर्दा नसीन थी। उनका कोई मान सम्मान नहीं था। जब परमात्मा इस सृष्टि पर आते है तो आध्यात्मिक जागृति लाते हैं उन्हीं के द्वारा कितने भी कमजोर नारी अबला हो वह अपने को शक्तिशाली सबला बना रही है। श्रीमती अंजू गबेल ,भाजपा महिला मोर्चा सदस्य ,हिंदू सनातन सेविका ने कहा कि मैं साधारण किसान की बेटी हूं हम इंदिरा गांधी व दुर्गावती के बारे में सुना करते हैं कि यह भी महिला है प्रधानमंत्री व वीरांगना बन सकती हैतो मैं भी उनके समान क्यों नहीं बन सकती हूं लेकिन हमको  ज्यादा पढ़ाई के लिए घर वाले मना करते थे । मैंने पुरानी रूढ़िवादिता को तोड़कर आज गांव-गांव में नारी सशक्तिकरण का झंडा बुलंद कर रही हूंऔर आज वर्तमान समय हर मां-बाप पढ़ी-लिखी  कन्या को अपने घर में लाना चाहते हैं आज हर नारी शिक्षित हो रही है यह सशक्तिकरण का एक बहुत अच्छा उदाहरण है। हम अपनी संकल्प के द्वारा जो चाहे वह बन सकते हैं ।इंदौर से पधारे धार्मिक प्रभाग़ के जोनल  कोऑर्डिनेटर ब्रह्मा कुमार नारायण भाई ने बताया कि हमें शरीर को सशक्त बनाने के लिए गवर्नमेंट कितनी आर्थिक मदद दे रही है उससे थोड़े समय के लिए आप सशक्त बना सकते हैं लेकिन सदा के लिए 21 जन्म के लिए सशक्त होना है तो स्वयं को पहचानो स्वयं की सत्यता को पहचानो तो हमारे अंदर छिपी हुई देवी गुण ,शक्तियां जाग्रत होने लगेगी और हमारा मन  शांत होने लगेगा। हमारा मनोबल बढ़ने लगेगा। हम दाता के बच्चे दाता बन जाएंगे जिस से हम 21 जन्म सदा ही मालामाल रहेंगे। जितना हम देते जाएंगे उतना हम आंतरिक रीति से सशक्त होते जाएंगे।कार्यक्रम की मुख्य अतिथि साध्वी प्रज्ञा भारती जबलपुर ने कहा भारत को विश्व गुरु बनाने में नारी की अहम भूमिका है क्योंकि नारी मां बनती है तो बच्चे को वह संस्कार देती है । नारी अपनी प्रतिभा, विशेषता, शक्ति को पहचान कर उसे जीवन में लाए ताकि उनकी भागीदारी से भारत विश्वगुरु पुनः बन सकता है। श्रीमती फ़ाखरा खानम , प्रिंसिपल शासकीय हरिहर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय ने बताया नारी अबला नहीं सबला है क्योंकि नारी दुर्गा ,सरस्वती के रूप में पूजा जाती है ।यह नारी शक्ति का ही प्रतीक है। अगर हम अपनी शक्तियों को पहचाने तो हम भी पूजनीय बन सकते हैं । श्रीमती ओम कुमारी साहू नगर पालिका अध्यक्ष ने बताया जहां नारी की पूजा होती है वह देवता निवास करते हैं नारी ही समाज कल्याणी है गृहस्थ में रहते समाज का उद्धार करती है ।समाज सेवी डॉक्टर उमा बहन जी ने बताया नारी सशक्त होगी तो समाज सशक्त होगा जब समाज सशक्त होगा तो विश्व में बदलाव आएगा। नारी सशक्तिकरण से ही संसार स्वर्ग बनेगा विश्व को स्वर्णिम बनाने में महिलाओं का बहुत बड़ा योगदान है ।कार्यक्रम के अंत में सभी महिलाओं ने दृढ़ संकल्प करके कि हम अपने विचारों के बदलाव से घर को स्वर्ग बनाकर भारत को पुण विश्व गुरु बनाएंगे यह प्रतिज्ञा की। कार्यक्रम के शुभारंभ में सभी ने दीप प्रज्वलित किया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिलाओ ने होने भाग लिया।

RELATED ARTICLES

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Most Popular

Recent Comments