मुख पृष्ठराज्यमध्य प्रदेश।इंदौर: ब्रह्माकुमारी हेमलता दीदी को संस्था इंदौरियंस द्वारा मध्य प्रदेश का प्रतिष्ठित...

इंदौर: ब्रह्माकुमारी हेमलता दीदी को संस्था इंदौरियंस द्वारा मध्य प्रदेश का प्रतिष्ठित सम्मान ‘इंदौरी रत्न’ प्रदान किया गया-

इंदौर, मध्य प्रदेश: ब्रह्माकुमारीज़ के इंदौर जोन की क्षेत्रीय निदेशिका ब्रह्माकुमारी हेमलता दीदी को उनकी सद्भावना, समर्पण, श्रेष्ठता और समाज सेवा के प्रति प्रतिबद्धता के लिए संस्था इंदौरियंस द्वारा मध्य प्रदेश का प्रतिष्ठित सम्मान ‘इंदौरी रत्न’ प्रदान किया गया। सम्मान प्रदान करते हुए- मुंबई से पधारी मिस इंडिया 2016 एवं मिस ग्लोब बहन डिंपल पटेल, संस्था इंदौरियंस के अध्यक्ष भ्राता रवि गुप्ता, बहन उमा त्रिवेदी, डेली कॉलेज की प्राचार्य श्रीमती सोनल सिसोदिया, समाजसेवी कुलभूषण मित्तल साथ में ब्रह्माकुमारी अनिता बहन, ब्रह्माकुमारी उषा बहन, ब्रह्माकुमारी कुसुम बहन एवं ब्रह्माकुमारी मधु बहन (छावनी)।

ज्ञात हो कि संस्था इंदौरियंस बहुआयामी कला, शिक्षा, स्वास्थ्य, आध्यात्म, खेल एवं समाजसेवा आदि क्षेत्रों में कार्य करती है तथा इस क्षेत्र में कार्यरत शहर के सर्वोच्च नागरिकों को प्रतिवर्ष ‘इंदौरी रत्न’ सम्मान प्रदान करती है। इस अवसर पर सुप्रसिद्ध इंटरनेशनल कत्थक नृत्यांगना डॉ. रागिनी मक्खर एंड ग्रुप के ग्रुप द्वारा सुंदर नृत्य, पार्श्व गायक चिंतन बाकीवाला द्वारा गीत, सेवाआश्रम के बच्चों द्वारा मल्लखम्ब योगा नृत्य तथा अन्य कलाकारों द्वारा अनेक सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी गई। शुभारंभ में अतिथियों के सम्मान के साथ दीप प्रज्वलन कर समारोह का आगाज किया गया। गांधी हॉल में आयोजित उक्त कार्यक्रम में बड़ी संख्या में धार्मिक नेता, समाजसेवी, उद्योगपति, मीडिया कर्मी तथा गणमान्य जन उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Most Popular

Recent Comments